नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने री-NEET UG के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं और देख सकते हैं कि उन्हें कहां परीक्षा देने के लिए जाना होगा. वैसे तो परीक्षा का आयोजन 21 जून को होगा. एजेंसी ने 14 दिन पहले ही एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दिया है. ऐसे में बता दें कि उम्मीदवार इसे एडमिट कार्ड न समझ लें.
छात्र ऐसे डाउनलोड करें अपनी सिटी स्लिप
सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाएं.
होमपेज पर NEET UG एग्जाम सिटी स्लिप वाले लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि भरें.
सिक्योरिटी पिन डालकर Submit बटन पर क्लिक करें.
आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखने लगेगी.
पेन-पेपर मोड में होगी परीक्षा
बता दें कि परीक्षा का आयोजन 21 जून को दोपहर 2 बजे से लेकर शाम के 5.15 तक ऑफलाइन मोड यानी पेन-पेपर मोड में होगा.
एडमिट कार्ड नहीं है यह स्लिप
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने साफ किया है कि यह केवल एडवांस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप है, इसे नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड न समझा जाए. यह स्लिप केवल उम्मीदवारों की सुविधा के लिए जारी की गई है ताकि वे जान सकें कि उन्हें किस शहर में जाकर परीक्षा देनी है और वे समय पर अपनी यात्रा की तैयारी कर सकें. परीक्षा के लिए विस्तृत एडमिट कार्ड जल्द ही अलग से वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.
लगातार विवाद में है नीट
बता दें कि 3 मई को आयोजित हुई नीट परीक्षा पेपर लीक के बाद विवादों में बनी हुई है. इसे लेकर छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है. इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी है. वहीं, पेपर लीक होने के बाद ही एजेंसी ने दोबारा से परीक्षा करवाने को कहा था. इस परीक्षा का आयोजन 21, 2026 को होना है.