scorecardresearch
 

क्या 1 लाख महीने की सैलरी बन रहा कंफर्ट जोन का जाल? इच्छाएं हो रही पूरी लेकिन कम हो रही आगे बढ़ने की चाह 

आपके लिए 1 लाख रुपये की सैलरी की क्या वैल्यू है? इसका जवाब लोगों के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है.  लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट पेशेवरों को यह सोचने पर मजबूर कर रही है कि 1 लाख रुपये महीने की सैलरी का असल मतलब क्या है? कुछ लोग इसे आर्थिक सफलता मानते हैं, जबकि कुछ का मानना है कि ज्यादा आराम करने से आगे बढ़ने की इच्छा और विकास कम हो सकता है. 

Advertisement
X
1 लाख सैलरी बन रही कंफर्ट जोन.
1 लाख सैलरी बन रही कंफर्ट जोन.

1 लाख रुपये की सैलरी… किसी के लिए यह एक बड़ा सपना हो सकता है, तो किसी के लिए यह सिर्फ एक सामान्य कमाई का आंकड़ा लेकिन असली मायने यह रखते हैं कि आपकी वर्तमान स्थिति क्या है, आपकी जिम्मेदारियां क्या हैं और आपने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कितनी मेहनत की है. इतनी कमाई हासिल करना आसान नहीं होता, इसके पीछे लगातार मेहनत, सही फैसले, धैर्य और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण की जरूरत होती है. आज हम बात करेंगे कि 1 लाख रुपये की सैलरी आपके जीवन में कितना बदलाव ला सकती है और इसे हासिल करने के लिए किन चीजों पर ध्यान देना जरूरी है. 

कई लोगों के लिए 1 लाख रुपये कमाना एक बड़ी सफलता होती है. यह अच्छी 
आर्थिक स्थिति, बेहतर लाइफस्टाइल और मेहनत का नतीजा माना जाता है. 

वायरल पोस्ट क्या कहती है?

लेकिन हाल ही में वायरल हुई एक पोस्ट में कंटेंट क्रिएटर निधि कुशवाहा ने कहा कि कभी-कभी यही कमाई लोगों को बड़े सपने देखने और आगे बढ़ने से रोक सकती है. उनका मानना है कि 1 लाख रुपये की सैलरी आराम तो देती है, लेकिन कई लोग इसी में संतुष्ट होकर अपनी आगे की तरक्की और बड़े लक्ष्यों को नजरअंदाज कर देते हैं. 

कहीं आराम न बन जाए ग्रोथ रोकने का कारण 

कुशवाहा का कहना यह नहीं है कि 1 लाख रुपये की सैलरी कम है बल्कि यह इतनी अच्छी कमाई है कि लोगों को आराम और आर्थिक सुरक्षा का एहसास होने लगता है, जिसकी वजह से आगे बढ़ने और बड़े लक्ष्य हासिल करने की कोशिश कम कर देते हैं. 

Advertisement

लाइफस्टाइल होती है आसान

निधि कहती हैं कि एक लाख या उससे ज्यादा कमाने वाले कई लोग आसानी से अपना किराया या EMI भर सकते हैं, जरूरी खर्च पूरे कर सकते हैं, घूमने-फिरने और बाहर खाने जैसी चीजों का मजा ले सकते हैं और साथ ही आराम से जीवन गुजार सकते हैं. लेकिन जब जीवन की सारी इच्छाएं और जरूरतें पूरी होने लगती हैं, तो लोग नए लक्ष्य हासिल और नए रिस्क लेने से दूर होते जाते हैं. 

कब है ज्यादा खतरा? 

उनका मानना है कि ज्यादा खतरा अत्यधिक आराम में रहने से है. जब आपका जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित होता है, तो आप खुद को चुनौती देना, नए मौकों की तलाश करना या अपने करियर में बड़े बदलाव करने से बचने लग सकते हैं. आराम उनकी तरक्की की इच्छा को कम कर सकता है. जैसा कि वह कहती हैं कि 1 लाख रुपये प्रति माह सुरक्षित लगता है. यही असल समस्या है. अधिकतर लोग सालों तक फंसे रहते हैं, क्षमता की कमी के कारण नहीं  बल्कि असुविधा की कमी के कारण. 

सवाल सैलरी का नहीं ग्रोथ का है

वायरल हो रहे इस वीडियो में सवाल 1 लाख या कम-ज्यादा का नहीं है. यह इस बारे में है कि जब आप एक स्टेट तक पहुंच जाते हैं, तो उसके आगे क्या होता है. अच्छी सैलरी होना एक उपलब्धि है क्योंकि आपने इसके लिए मेहनत की है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement