scorecardresearch
 

Gen Z Office Culture: बॉस के 'कैन वी टॉक' वाले मैसेज को देखकर क्यों घबराता है Gen Z?

बॉस का अचानक आया ‘कैन वी टॉक’ मैसेज जेन जी को क्यों परेशान कर देता है? इसकी वजह सिर्फ गलती का डर नहीं, बल्कि मैसेज में कंटेक्स्ट यानी संदर्भ की कमी और काम का पहले से मौजूद दबाव भी है. आखिर तीन शब्दों का ये मैसेज जेन जी के दिमाग में इतनी ओवरथिंकिंग क्यों शुरू कर देता है?

Advertisement
X
क्या बॉस का मैसेज देखकर घबरा जाती है जेन जी?
क्या बॉस का मैसेज देखकर घबरा जाती है जेन जी?

ऑफिस में एम्प्लॉयज के बीच जो एक फीलिंग सबसे कॉमन होती है वो ये है कि कही बॉस उसकी कोई गलती के लिए उसे टेक्स्ट या मैसेज ना करें, चाहे गलती हो या ना, पुरानी पीढ़ियों में अपने काम को लेकर जवाबदेही थी. हालांकि जेन जी भी वर्क कल्चर में आने के बाद अपना काम बखूबी से निभा रही है लेकिन फिर भी कभी-कभी बिग बॉस का एक मैसेज 'कैन वी टॉक' देखकर जेन जी डर जाता है. लेकिन ये डर किस बात का है? सिर्फ इस चीज का कि उसने कोई गलती की है या इस चीज का भी उसे बॉस से बात कैसे और क्या करनी होगी फिर चाहे वो टेक्स्ट पर हो या सामने जाकर हो.

3 शब्द और शुरू हो जाती है ओवरथिंकिंग

दरअसल, प्रॉबलम सिर्फ इन तीन शब्दों में नहीं, बल्कि बात का कंटेक्स्ट न होने में है. जब बॉस ये नहीं बताते कि किस काम या किस मुद्दे पर बात करनी है, तो एम्प्लॉय खुद अपने आप पॉसिबल कारणों को सोचने या ढूंढने लगता है. टेक्स्ट में आवाज और चेहरे के भाव नहीं होते, इसलिए नॉर्मल बात भी कई बार गंभीर लग सकती है.

जेन जी के लिए ये बात इसलिए भी इंटरेस्टिंग है क्योंकि इस पीढ़ी का बड़ा हिस्सा डिजिटल बातचीत में ज्यादा कम्फरटेबल है. जीरो बाउंस की 2026 जेन जी वर्क प्लेस के मुताबिक, 42% जेन जी ने काम से जुड़ी बातचीत के लिए ई-मेल को अपनी पसंदीदा तरीका बताया. वहीं सिर्फ 7% ने फोन कॉल को अपनी पहली पसंद माना. 

यानी लिखित बातचीत में जेन जी के पास मैसेज को पढ़ने, समझने और जवाब देने का टाइम होता है. लेकिन 'कैन वी टॉक'? जैसा अचानक आया मैसेज उस क्लैरिटी को खत्म कर देता है.

Advertisement

काम का तनाव भी बढ़ाता है डर

डेलॉयट की 2026 जेन जी एंड मिलेनियल सर्वे के मुताबिक, भारत में 24% जेन जी ने कहा कि वे हर वक्त या ज्यादातर टाइम प्रेशर फील करते हैं. काम से जुड़े प्रेशर के मुख्य कारणों में लंबे काम के घंटे, काम के लिए पर्याप्त पहचान न मिलना और लीडरशिर की तरफ से पर्याप्त सपोर्ट महसूस न होना शामिल हैं. 

ऐसे माहौल में बॉस का अचानक आया अस्पष्ट मैसेज दिमाग को सबसे खराब संभावना की तरफ ले जा सकता है. खासकर तब, जब एम्प्लॉय पहले से ही अपने काम, प्रदर्शन और बॉस की अपेक्षाओं को लेकर दबाव महसूस कर रहा हो.

बॉस के लिए छोटा मैसेज, जेन जी के लिए बड़ा सवाल

'कैन वी टॉक'? का मतलब जरूरी नहीं कि कोई बड़ी समस्या है. हो सकता है बॉस को सिर्फ किसी स्टोरी, प्रोजेक्ट या अगले काम पर चर्चा करनी हो. लेकिन अगर मैसेज में इतना जोड़ दिया जाए कि वो किस मुद्दे पर बात करना चाहे तो स्थिति काफी साफ हो जाती है.

यानी जेन जी को डराने वाला सिर्फ बॉस का मैसेज नहीं, बल्कि उसमें जानकारी की कमी है. तीन शब्द आते हैं और बाकी कहानी जेन जी का दिमाग खुद लिख देता है.

Advertisement

बॉस का अचानक आया ‘Can we talk?’ मैसेज जेन जी को क्यों परेशान कर देता है? इसकी वजह सिर्फ गलती का डर नहीं, बल्कि मैसेज में संदर्भ की कमी और काम का पहले से मौजूद दबाव भी है. आखिर तीन शब्दों का ये मैसेज जेन जी के दिमाग में इतनी ओवरथिंकिंग क्यों शुरू कर देता है?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement