भोपाल में हुई UPSC टीचर के साथ लूट ने सुरक्षा और भरोसे पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. शुभ्रा रंजन का नाम सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) की दुनिया में बहुत सम्मान के साथ लिया जाता है. उनसे यूपीएससी 2015 टॉपर टीना डाबी और यूपीएससी 2022 की टॉपर इशिता किशोर भी पढ़ी हैं. हाल में उनके साथ हुई इस तरह की धोखाधड़ी और लूट की खबर ने पूरे शिक्षा जगत को चौंका दिया. IAS कोचिंग से जुड़ी डायरेक्टर शुभ्रा रंजन को उनके ही पूर्व छात्र प्रियांक शर्मा ने पूरी प्लानिंग के साथ जाल में फंसा लिया. सेमिनार और नए सेंटर खोलने का लालच देकर उन्हें भोपाल बुलाया गया और फिर इस प्लानिंग को अंजाम दिया. लोग यहीं सोच रहे हैं कि इतनी पढ़ी-लिखी होने के बाद भी उनके साथ ऐसा कैसे हो गया.
कौन हैं शुभ्रा रंजन?
मशहूर टीचर शुभ्रा रंजन यूपीएससी परीक्षा में अहम माने जानेा वाले सब्जेक्ट्स पॉलीटिकल साइंस, इंटरनेशनल रिलेशनय जैसे सब्जेक्ट्स पढ़ाती हैं. वह IAS इंस्टीट्यूट की फाउंडर भी हैं. शुभ्रा रंजन उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली हैं.
कितनी पढ़ी-लिखी हैं?
बता दें कि शुभ्रा रंजन की पढ़ाई दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हुई है. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन की डिग्री ली है. फिर उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ही पॉलीटिकल साइंस में एम.ए किया है. इसके बाद से उन्होंने इसी विषय में एम.फिल की डिग्री हासिल की है. शुभ्रा रंजन यूपी हायर कमीशन के लिए चुनी गई थी जिसके बाद से उन्होंने यूपी के स्कूलों में पढ़ाया. गौर करने वाली बात यह है कि उन्होंने कभी यूपीएससी की परीक्षा नहीं दी लेकिन उनके गाइडेंस में टॉपर इशिता और टीना डाबी के अलावा कनिका गोयल ने भी यूपीएससी परीक्षा पास की.
15 साल से अधिक समय
शुभ्रा को टीचिंग लाइन में 15 साल से भी ज्यादा का अनुभव है. उनके पढ़ाए दो कैंडिडेट्स इशिता और टीना डाबी ने UPSC CSE परीक्षा में टॉप किया. इशिता ने साल 2019 में शुभ्रा रंजन की गाइडेंस में कोर पॉलीटिकल साइंस कॉर्स जॉइन किया और साथ ही क्रैश कोर्स भी किया. यहां से पढ़कर टीना डाबी ने AIR 1 2015, अनमोल सिंह बेदी AIR 2 2016, दिनेश कुमार AIR 6 2016, आनंद वर्धन AIR 7 2016, गिरीश बडोले AIR 30 2017, गुंजन द्विवेदी AIR 9 2018, तृप्ति धोदमीस AIR 16 2018, विशाखा यादव AIR 6 019, सत्यम गांधी AIR 10 2020, रिया डाबी AIR 15 2020 रैंक हासिल की.