यूपी में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 ने जानकारी शेयर की है. लंबे समय से इस भर्ती का वेट कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है. आयोग ने परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है. जारी हुए विज्ञापन में आयोग ने बताया कि यह परीक्षा दो स्तरों पर की जाएगी. पहला स्तर प्राथमिक स्तर( कक्षा1 से 5) और दूसरा स्तर उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6से 8) पर किया जाएगा.
कब से करें ऑनलाइन आवेदन?
आयोग की ओर से जारी विज्ञापन में कहा गया कि ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हो जाएगी. वहीं, आवेदन करने और आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 26 अप्रैल 2026 तय की गई है. लेकिन अगर फॉर्म भरते समय उम्मीदावरों से गलती हो जाती है, तो इसे सुधारने का मौका दिया जाएगा.
देखने को मिलेगा यह बदलाव
इस बार आवेदन प्रोसेस में बदलाव देखने को भी मिल सकता है. आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन सिस्टम लागू करने का फैसला किया है. इसका मतलब है कि उम्मीदवारों को अब आवेदन करने से पहले रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा. OTR पूरा करने के बाद ही वह UPTET के लिए आवेदन कर सकते हैं.
पढ़ें नोटिफिकेशन :
जुलाई में होगी परीक्षा
बता दें कि इन दौरान आयोग ने परीक्षा तारीखों का भी ऐलान कर दिया है. UPTET 2026 के लिए परीक्षा का आयोजन जुलाई में किया जाएगा. आयोग ने यह भी साफ किया है कि एग्जाम 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित करवाई जाएगी.
इन बातों का भी रखें ध्यान
आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले सारे दिशा-निर्देश को ध्यान से पढ़ें. छोटी सी गलती भी आपके आवेदन फॉर्म को रद्द कर सकती है. मांगे गए सारे डॉक्यूमेंट को पहले से रेडी रखें. इन पद से जुड़े ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.