क्या आप भी कर रहे हैं सरकारी नौकरी की तलाश? अगर हां, तो उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कृषि विभाग के तहत टेकिनिक्ट असिस्टेंट ग्रुप-सी के 2759 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिस जारी कर इन पदों पर आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के तहत यूपी सरकार कृषि क्षेत्र में टेकिनिक्ट असिस्टेंट की कमी को पूरा करना चाहते हैं. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
आयोग ने आवेदन से जुड़ा पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे लास्ट डेट का इंतजार न करें और समय से पहले फॉर्म भर दें. इसके लिए नोटिफिकेशन 24 मार्च को जारी कर दिया गया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 22 मई 2026 से शुरू होगा, जो 11 जून 2026 को बंद हो जाएगा. शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 11 जून 2026 निर्धारित की गई है. वहीं, फॉर्म में हुई गलती को सुधारने के लिए 18 जून तक का समय तय किया गया है.
पदों का बंटवारा
इस भर्ती के तहत कुल 2759 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
क्या है योग्यता?
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास ये योग्यता होनी अनिवार्य है. PET 2025 स्कोरकार्ड इन पदों पर केवल वहीं, उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं,
जो UPSSSC PET 2025 परीक्षा में शामिल हुए थे और जिनके पास इससे जुड़ा स्कोरकार्ड शामिल है. वहीं, 0 या निगेटिव अंक वाले लोग इसके लिए पात्र नहीं होंगे. इसके साथ ही उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए.
सिलेक्शन प्रोसेस
वहीं, सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें, तो नियुक्ति लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी. इसके लिए सबसे पहले PET 2025 के अंकों के बेसिस पर उम्मीदवारों को मेन परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन होगा और लास्ट में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ यह प्रक्रिया खत्म हो जाएगी.
मिलेगी इतनी सैलरी
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल के तहत सैलरी मिलेगी. यह करीब 25 हजार से शुरू होकर 81,100 हजार रुपये के बीच होगी. इसके साथ ही सरकार की ओर से अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे.