अगर आप भी सरकार के प्रतिष्ठित विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने डायरेक्ट रिक्रूटमेंट 2026 के तहत अलग-अलग मंत्रालयों और सरकारी विभागों में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं.ऐसे में जो भी उम्मीदवार योग्य और अनुभवी है बिना किसी परीक्षा के मौका पा सकते हैं. पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरी हो चुकी है, जो 17 जुलाई को बंद हो जाएंगे.
इन विभागों में मिलेगी नौकरी
इस भर्ती के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, आयुष मंत्रालय, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA), कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI), रक्षा मंत्रालय तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में नियुक्तियां की जाएंगी. उम्मीदवार योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं.
इन पदों पर भर्ती
ऐसे में उम्मीदवारों को इसके तहत जिन पदों पर चयन किया जाएगा, उसमें जॉइंट डायरेक्टर, मेडिकल ऑफिसर, रिसर्च ऑफिसर (सिद्धा), एरोनॉटिकल ऑफिसर, लीगल ऑफिसर, कंपनी प्रोसीक्यूटर, डिप्टी सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट, सीनियर फोटोग्राफिक ऑफिसर, फोटोग्राफिक ऑफिसर, सिविलियन असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर, स्टोर ऑफिसर, स्पेशलिस्ट ग्रेड-III और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे पद शामिल हैं.
अलग-अलग है क्वालिफिकेशन
वैसे तो ये भर्ती डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के आधार पर की जा रही है इसलिए हर पद के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन अलग-अलग है. इसके अलावा वर्क एक्सपीरियंस और एज लिमिट भी अलग-अलग है. इसके लिए आप जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर ध्यान दें.
ऐसे करें आवेदन
पद पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरें और अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
इसके बाद अगर आवेदन शुल्क का भुगतान करना है, तो इसे करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.