उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग (UPHESC) ने यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022 के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इस भर्ती (UPHESC Assistant Professor Recruitment 2022) के लिए आवेदन नहीं किया था, वे अब 29 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती अभियान के जरिए असिस्टेंट प्रोफेसर की कुल 981 रिक्तियों को भरा जाएगा. इनमें हिंदी, सोशलॉजी, राजनीतिक विज्ञान, बीएड, फिजिक्स, कॉमर्स, बॉटनी, संस्कृत, कृषि अर्थशास्त्र, होम साइंस, फिजिकल एजुकेशन समेत कई विषय शामिल हैं. हालांकि इससे पहले इस भर्ती अभियान में कुल 917 पद शामिल थे जिसमें अतिरिक्त 16 महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों में 64 सहायक आचार्य के अतिरिक्त पदों को जोड़ा गया है.
कहां के करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, यूपीएचईएससी की आधिकारिक वेबसाइट uphesc.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. विषयानुसार वैकेंसी डिटेल्स नीचे दिए गए नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 29 अगस्त, फीस जमा करने की आखिरी तारीख 30 अगस्त और ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 तक है.
कौन कर सकता है आवेदन?
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) या स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) या स्टेट लेवल एलिजिबिलिटी टेस्ट (SLET) पास किया होना चाहिए. वहीं योग्य उम्मीदवारों की आयु सीमा 62 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
आवेदन शुल्क
सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2000 रुपये आवेदन शुल्क है. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 1000 रुपये है. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए.
कैसे होगी भर्ती?
योग्य आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. इसकी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी.
कितनी मिलेगी सैलरी
उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों का वेतनमान 15600 - 39100 रुपये, ग्रेड पे- 6000 रुपये है. इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर देय भत्तों का लाभ दिया जाएगा.