scorecardresearch
 

इंजीनियर के लिए वैकेंसी, 46 हजार रुपये होगी सैलरी

अगर आपने इंजीनियरिंग की है और एक अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां करें जल्द आवेदन...

Advertisement
X
SAIL recruitment 2018
SAIL recruitment 2018

स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 382 पदों पर वैकेंसी के निकाली है. नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 फरवरी से पहले आवेदन कर सकते हैं. वहीं वैकेंसी से संबंधित सभी जानकारी नीचे दी गई है.

पद का नाम- मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक्निकल)

पद की संख्या- कुल पदों की संख्या 382 है.

योग्यता- उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग की डिग्री ली हो. अन्य जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.

मासिक आय- 20600-46500 रुपये.

आयु सीमा- 01.02.2018 के अनुसार उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए.

चयन प्रक्रिया- चयन गेट-2018, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू पर आधारित होगा.

आवेदन फीस- इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस का भुगतान करना होता है.

Advertisement

अंतिम तारीख- 21 फरवरी 2018.

कैसे करें आवेदन- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.sail.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement
Advertisement