scorecardresearch
 

कल जारी होगा नीट का एडमिट कार्ड, NTA ने जारी की गाइडलाइन, इमेज की मदद से दी बैन चीजों की जानकारी   

नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल यानी 26 अप्रैल को जारी किए जाएंगे. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं लेकिन इससे पहले NTA ने गाइडलाइन जारी कर दी है. एजेंसी ने फोटो की मदद से बैन चीजों की जानकारी शेयर की है. 

Advertisement
X
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी की गाइडलाइन.  (Photo:  x/@NTA_Exams)
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी की गाइडलाइन. (Photo: x/@NTA_Exams)

नीट यूजी 2026 की परीक्षा का आयोजन 3 मई, 2026 को होने वाला है. इसके लिए एडमिट कार्ड कल यानी 26 अप्रैल को जारी होने वाला है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में किया जाएगा. इसके पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गाइडलाइन जारी कर दी है. एजेंसी ने फोटो की मदद से बैन हुई चीजों की जानकारी दी है. इसके साथ ही छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर 1 घंटे पहले पहुंच जाएं. 

क्या-क्या है बैन?

NTA की ओर से जारी गाइडलाइन में कुछ चीजों को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है. अगर छात्रों को इन वस्तुओं के साथ पकड़ा जाता है, तो उन्हें अनफेयर मीन्स मानते हुए परीक्षा से अयोग्य घोषित किया जा सकता है. 

1. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स- मोबाइल, टैबलेट, स्मार्टवॉच, डिजिटल वॉच, फिटनेस बैंड, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, कैमरा या किसी भी तरह का रिकॉर्डिंग डिवाइस. 

2. स्टेशनरी- किताबें, नोट्स, कागज के टुकड़े या फिर किसी भी तरह का लॉग टेबल या इलेक्ट्रॉनिक पेन या स्कैनर. 

3. पर्सनल चीजें या एक्सेसरीज- वॉलेट, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी, बड़े बटन वाले कपड़े, ज्वेलरी, चश्मा यानी सनग्लासेस. 

4. खाने-पीने की चीजें- किसी भी तरह का खुला या पैक खाना लाना मना है. 

कपड़ों को लेकर भी दी गाइडलाइन

Advertisement

कपड़े- एजेंसी ने छात्रों को सलाह दी है कि गर्मी को देखते हुए वह हल्के रंग के कपड़े पहनें. कपड़ों में बड़े बटन, ब्रोच या ज्यादा डिजाइन नहीं होने चाहिए. फूल स्लीव्स की अनुमति नहीं है. 

जूते-चप्पल- इसके साथ NTA ने बताया कि परीक्षा केंद्र के अंदर जूतों की अनुमति नहीं है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि सिंपल से चप्पल ही पहनें. अगर कोई उम्मीदवार जूते पहनकर आता है, तो उसे बाहर ही उतारना होगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement