scorecardresearch
 

13.90 लाख रैंक पर NIT, 14.97 लाख रैंक वाली छात्रा को भी सीट, JoSAA राउंड 2 के चौंका रहे हैं आंकड़े

JoSAA 2026 काउंसलिंग के दूसरे राउंड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसके बाद से चौकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं. माना जा रहा है कि इस बार 13 लाख 90 हजार 116 रैंक वाले छात्र और 14 लाख 97 हजार 38 रैंक वाली छात्रा को भी एनआईटी में सीट आवंटित हुई है. 

Advertisement
X
14 लाख से ज्यादा रैंक वाले छात्रों को भी मिल रहा है एडमिशन.
14 लाख से ज्यादा रैंक वाले छात्रों को भी मिल रहा है एडमिशन.

आईआईटी, एनआईटी और अन्य प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए चल रही JoSAA 2026 काउंसलिंग के दूसरे राउंड में कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. इस बार 13 लाख 90 हजार 116 रैंक वाले छात्र और 14 लाख 97 हजार 38 रैंक वाली छात्रा को भी एनआईटी में सीट आवंटित हुई है.

इससे यह स्पष्ट हुआ है कि होम स्टेट कोटा, सीट मैट्रिक्स और विभिन्न कैटेगरी के कारण अधिक रैंक वाले अभ्यर्थियों को भी कुछ संस्थानों में प्रवेश का अवसर मिल सकता है. देश के 134 आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और अन्य जीएफटीआई संस्थानों की 67,323 सीटों के लिए JoSAA काउंसलिंग जारी है.

दूसरे राउंड का सीट आवंटन जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को 3 जुलाई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी. जिन छात्रों के अपलोड किए गए दस्तावेजों में किसी प्रकार की कमी मिलेगी, उन्हें 5 जुलाई शाम 5 बजे तक क्वेरी का जवाब देकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे वरना उनकी आवंटित सीट रद्द हो जाएगी. 

दूसरे राउंड की काउंसलिंग

एलन करियर इंस्टीट्यूट के करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा के अनुसार, दूसरे राउंड में जेंडर न्यूट्रल पूल के तहत 13,90,116 रैंक वाले छात्र को ओपन कैटेगरी में एनआईटी मिजोरम के होम स्टेट कोटे से केमिकल इंजीनियरिंग शाखा आवंटित हुई है. वहीं आईआईटी की जेंडर न्यूट्रल पूल की क्लोजिंग रैंक 17,059 रही, जिस पर आईआईटी धनबाद की केमिकल साइंस (पांच वर्षीय) शाखा आवंटित हुई.

Advertisement

दूसरी ओर फीमेल पूल (सुपर न्यूमरेरी सीटों सहित) के तहत 14,97,038 रैंक वाली छात्रा को ओपन कैटेगरी में एनआईटी मिजोरम के होम स्टेट कोटे से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शाखा मिली. वहीं, फीमेल पूल में आईआईटी की क्लोजिंग रैंक 27,712 रही, जिस पर आईआईटी जम्मू की मटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग शाखा आवंटित की गई. 

IIT-NIT बदलने वालों के दस्तावेजों का होगा दोबारा वेरिफिकेशन 

अमित आहूजा ने आगे बताया कि जिन विद्यार्थियों को दूसरे राउंड में आईआईटी से एनआईटी या एनआईटी से आईआईटी में नई सीट आवंटित हुई है, उनके पहले राउंड में अपलोड किए गए दस्तावेजों का संबंधित नए संस्थान की ओर से दोबारा से वेरिफिकेशन किया जाएगा. दस्तावेज सत्यापित होने के बाद ही नई सीट अंतिम रूप से कन्फर्म की जाएगी. वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने पहले राउंड में फ्लोट या स्लाइड विकल्प चुना था और दूसरे राउंड में उसी श्रेणी (आईआईटी से आईआईटी अथवा एनआईटी से एनआईटी) में बेहतर सीट प्राप्त की है, उनके पहले से सत्यापित दस्तावेज ही मान्य रहेंगे. ऐसे छात्रों को दोबारा दस्तावेज अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी.

फ्लोट, स्लाइड और फ्रीज विकल्प बदलने का मौका

JoSAA काउंसलिंग के दौरान छात्र प्रत्येक राउंड में अपने विकल्पों में बदलाव भी कर सकते हैं. जिन अभ्यर्थियों ने फ्लोट चुना है, वे उसे स्लाइड या फ्रीज में बदल सकते हैं. वहीं, स्लाइड विकल्प चुनने वाले विद्यार्थी चाहें तो उसे फ्रीज में बदलकर आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में अपनी रणनीति के अनुसार हिस्सा ले सकते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement