नौकरी का इंटरव्यू हर कैंडिडेट के लिए बेहद अहम होता है. फिर वह फ्रेशर्स हों या अनुभवी लोग. अक्सर जब आप इंटरव्यू देने जाते हैं तो आपके मन में कई तरह के सवाल होते हैं कि वहां पर किस तरह का क्वेश्चन किया जाएगा या कैसे होगा. अच्छी तैयारी के बाद भी आप कई बार सही तरह से जवाब नहीं दे पाते हैं जिसकी वजह से आपका सिलेक्शन नहीं हो पाता है. लेकिन इंटरव्यू के दौरान कई ऐसे सवाल होते हैं जो लगभग हर कैंडिडेट से पूछे जाते हैं और अगर आप उनका भी जवाब सही से नहीं देते हैं, तो जॉब मिलना मुश्किल हो जाता है.
अगर आप भी इन सवालों के बारे में जानना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं.
क्वेश्चन-1
आप अपने बारे में बताएं?
यह सवाल इंटरव्यू के दौरान सबसे पहले पूछा जाता है. लेकिन कई कैंडिडेट इसमें अपनी जीवन की सारी कहानी बताने लगते हैं जिससे इंटरव्यूअर बोर हो जाता है. इस सवाल को केवल 30 सेकंड के अंदर खत्म कर दें. जितना छोटा जवाब होता उतना फायदा आपको मिलेगा. इसमें अपनी पढ़ाई, जरूरी स्किल्स और करियर से जुड़ा गोल के बारे में बताएं. अगर पूछा जाए तो ही अपने परिवार के बारे में बोले.
क्वेश्चन-2
आपकी स्क्रेन्थ और कमजोरी क्या है?
इस सवाल में लोग हमेशा गलती कर देते हैं. कई लोग तो यहां तक बोल देते है कि मेरी कोई कमजोरी नहीं है और अपनी स्क्रेन्थ की जगह अपनी आदतों के बारे में बताने लगते हैं. इससे लगता है कि कैंडिडेट केवल हवा में बात कर रहा है.
क्वेश्चन-3
आप खुद को पांच साल बाद खुद को कहां देखते हैं?
यह सवाल तो लगभग हर जगह ही पूछा जाता है. इससे कंपनी आपके भविष्य के प्लान के बारे में जानना चाहती हैं. इस सवाल का जवाब बेहद साफ दें नहीं पता जैसी चीजों से बचें.
क्वेश्चन-4
आप इस कंपनी में काम क्यों करना चाहते हैं?
आप जिस भी कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए जाते हैं, यह सवाल जरूर पूछा जाता है. ये न केवल उस कंपनी में आपके काम करने की इच्छा दिखाता है बल्कि आप तैयारी को भी दिखाता है. ऐसे में कैंडिडेट से उम्मीद की जाती है कि वह कंपनी के बारे में अच्छे से पढ़कर जाएं.