scorecardresearch
 

टीचर बनने का सपना होगा पूरा, ITEP BEd कोर्स के लिए बढ़ी सीटें, इन कॉलेजों में मिलेगा एडमिशन 

देश में टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड (ITEP) कोर्स में इस बार सीटों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है. साथ ही अब यह कोर्स कई संस्थानों में उपलब्ध कराया जाएगा. 

Advertisement
X
ITEP कोर्स में इस बार सीटों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है. (Photo : Pexels)
ITEP कोर्स में इस बार सीटों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है. (Photo : Pexels)

चार साल के इंटीग्रेटेड बीएड (BEd) कोर्स में एडमिशन लेने वालों के लिए अच्छी खबर है. इस बार ITEP कोर्स की सीटों में बढ़त की गई है. यह उन छात्रों के लिए राहत भरी खबर है जिन्होंने चार साल इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम के लिए आवेदन किया है. इसके साथ ही खास बात यह है कि अब यह कोर्स देश के कई बड़े और प्रतिष्ठित संस्थानों में उपलब्ध कराया जाएगा. पिछले साल के मुकाबले आने वाले सेशन में 4 साल के टीचिंग कोर्स में सीटों की संख्या में 350 फीसदी की बढ़त हुई है. 

चार साल इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) में पिछले साल जहां 6,100 सीटें ही थीं, अब वह बढ़कर 22, 950 हो गई हैं. 

संस्थानों में कोर्स का विस्तार 

बता दें कि पहले यह कोर्स सीमित कॉलेजों में उपलब्ध था लेकिन अब इसे 285 संस्थानों में किया जाएगा. साल 2025 में यह कोर्स केवल 77 संस्थानों में उपलब्ध था, जिसमें अब तेजी से बढ़त देखी जा रही है. इससे छात्र देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में इस कोर्स की पढ़ाई कर सकेंगे. इनमें IIT, NIT, केंद्रीय विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप कॉलेज शामिल हैं . इसके साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, IIT खड़गपुर, IIT जोधपुर, लेडी श्रीराम कॉलेज, मिरांडा हाउस और गार्गी कॉलेज जैसे नाम शामिल हैं.

17 अप्रैल को होगा एंट्रेंस 

चार साल के टीचिंग कोर्स (ITEP 2026) में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के पास है. इसके लिए 17 अप्रैल को एंट्रेंस एग्जाम करवाने की संभावित डेट है. आवेदन प्रोसेस पूरी हो चुकी है और इस बार कुल 92,776 छात्रों में आवेदन किया है. 

Advertisement

कैसे होगी परीक्षा?

बता दें कि परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में करवाई जाएगी जिसके लिए छात्रों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा. यह पेपर 13 भाषाओं में आयोजित होगी.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement