scorecardresearch
 

5 सक्सेस मंत्र, जो मुकेश अंबानी को धीरूभाई ने दिए थे

मुकेश अंबानी को किसी परिचय की जरूरत नहीं है. उनकी जैसी सफलता हर कोई पाना चाहता है. इसलिए उनसे ऐसे सबक लीजिए, जो उन्‍होंने अपने पिता से लिए थे...

Advertisement
X
मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने बुधवार को नेसकॉम लीडरशिप फोरम में ऐसी बातें कहीं, जो किसी के लिए भी सक्‍सेस मंत्र हो सकती हैं. ये वो बातें या सीख हैं, जो उन्‍हें उनके पिता धीरूभाई अंबानी से मिलीं थीं. आप भी जानिए इन्‍हें...

कोई भी काम शुरू करने से पहले आपको ये पता होना चाहिए कि आपका लक्ष्‍य क्‍या है. तभी आप उस तक पहुंच सकते हैं. बिना लक्ष्‍य के भागने से कुछ हासिल नहीं होता.

'समस्‍याओं के समाधान निकालना काफी नहीं. बल्कि समस्‍याओं को खोज निकालना आवश्‍यक है. एक बार आपको समस्‍या का पता चल जाता है तो आप उसका समाधान निकाल लेते हैं'

जीवन में और प्रोफेशनल लाइफ में कई तरह की समस्‍याएं होती हैं. किसी भी समस्‍या की जड़ तक पहुंचना आवश्‍यक है, जिससे उसका सॉल्‍यूशन निकाला जा सके.

'नाकामियों से डरो मत. उनसे सीखे, कभी हार मत मानो'

Advertisement

हर व्‍यक्ति को सफलता और असफलता का सामना करना पड़ता है. इसलिए असफलता से डरना नहीं चाहिए बल्कि डटकर उनका सामना करना चाहिए.

'हमेशा पॉजिटिव रहें'

चाहे आप पढ़ें या काम करें, हमेशा पॉजिटिव रहना जरूरी है. इस अप्रोच के साथ आप भी करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी. कई सारे नेगेटिव लोग आपके आसपास रहेंगे लेकिन आपको पॉजिटिविटी ही फैलानी है.

'अच्‍छी टीम का चुनाव'

एक अच्‍छी टीम के बिना आप कुछ नहीं कर सकते. इसलिए अच्‍छे लोगों के साथ टीम बनाना और मेहनत से काम में जुटे रहना, सफलता पाने के लिए बहुत जरूरी है.

 

Advertisement
Advertisement