योजना है. इसके लिए सरकार ने तैयारी कर ली है. दरअसल दिल्ली के लेकर समेत कई विभागों में काफी संख्या में पद खाली पड़े हैं.
जिसको देखते हुए सरकार ने लिया है. इसके लिए दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने अलग-अलग विभागों के प्रमुखों से खाली पदों और कर्मियों की जरूरत से जुड़ी सभी जानकारी 30 अप्रैल तक मंगाई हैं.
एक हिंदी दैनिक अखबार के मुताबिक दिल्ली के अलग-अलग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के सामने कर्मियों की संख्या बढ़ाने की बात कही है. यही वजह है कि मई में बड़े स्तर पर खाली पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकालने की तैयारी में है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एससी, एसटी के खाली पदों को भरने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं.
अगर 30 अप्रैल तक विभाग या एजेंसी की तरफ से भर्ती के लिए डीएसएसएसबी को सूचना नहीं मिली तो 2015 की बजाय संबंधित विभाग के पदों के लिए 2016 में प्रक्रिया शुरू हो होगी.