NEET UG 2026 परीक्षा कैंसिल होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों से उनकी फीस वापस करने की बात कही थी जिसके लिए आज से आवेदन शुरू हो गई है यानी छात्रों को कोई अतिरिक्त फीस देने की जरूरत नहीं है. 21 जून को होने वाला री-एग्जाम का पूरा खर्च एजेंसी खुद उठाएगी. ऐसे में रिफंड पाने के लिए NTA की ओर से बैंक अकाउंट अपडेट करने के लिए आज लिंक एक्टिव कर दी जाएगी जिसमें छात्र अपनी बैंक डिटेल भर सकते हैं. इसके बाद उन्हें रिफंड मिल जाएगा.
क्यों दी जा रही है बैंक अकाउंट अपडेट करने की सुविधा
NTA के मुताबिक, यह सुविधा इसलिए दी जा रही है क्योंकि बड़ी संख्या में छात्र साइबर कैफे और कॉमन सर्विस सेंटर से आवेदन करते हैं. ऐसे केस में डिफॉल्ट रूप से रिफंड उसी बैंक अकाउंट में भेज दिया जाता है जिसके कारण कई बार छात्रों को पैसे नहीं मिल पाते हैं. ऐसे में एजेंसी ने कहा कि अगर कोई छात्र किसी और बैंक अकाउंट में पैसे प्राप्त करना चाहते हैं, तो उसे बैंक खाता को अपडेट करना होगा जिसके लिए आज से आवेदन होंगे. आज NTA पोर्टल लिंक एक्टिव कर रहा है जिससे पैसे सीधे उनके बैंक अकाउंट में पहुंचे.
रिफंड के ऐसा करना होगा आवेदन
सबसे पहले छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
यहां पर सबसे ऊपर फीस रिफंड या बैंक डिटेल अपडेट करने का ऑप्शन मिलेगा.
बैंक और अकाउंट से जुड़ी सारी डिटेल भरें और सबमिट कर दें.
अब तक हो चुकी है 10 लोगों की गिरफ्तारी
पेपर लीक के बाद एजेंसी ने CBI को जांच सौंपी थी. इस मामले में अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इसमें लातूर स्थित एक कोचिंग सेंटर के संस्थापक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर और पुणे स्थित केमिस्ट्री के एक प्रोफेसर पी.वी कुलकर्णी भी शामिल हैं.
परीक्षा शहर की पसंद अपडेट विंडो
इसके साथ ही NTA ने उम्मीदवारों को परीक्षा शहर में बदलाव के कारण अपनी पसंदीदा परीक्षा शहर बदलने की अनुमति दी है. ऑफिशियल वेबसाइट पर शहर का केंद्र अपडेट करने का लिंक आज यानी 21 मई 2026 को रात 11.50 बजे तक सक्रिय रहेगा.