scorecardresearch
 

'सेना के मॉर्डनाइजेशन' पर नए सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने दिया VIJAY फॉर्मूला

भारतीय सेना के नए थलसेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने पद संभालते ही VIJAY एजेंडा पेश किया. सतर्कता, इनोवेशन, कलेक्टिवनेस, आत्मनिर्भरता और योद्धा-प्रथम पर जोर देते हुए उन्होंने आधुनिक, तैयार और स्वावलंबी सेना बनाने का संकल्प लिया.

Advertisement
X
जनरल धीरज सेठ ने सेना के मॉर्डनाइजेशन के लिए नया फॉर्मूला दिया है. (Photo: ITG)
जनरल धीरज सेठ ने सेना के मॉर्डनाइजेशन के लिए नया फॉर्मूला दिया है. (Photo: ITG)

एक जुलाई को जनरल धीरज सेठ ने भारतीय सेना के 31वें थलसेनाध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला. साउथ ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ औपचारिक स्वागत के बाद उन्होंने अपने पहले संबोधन में सेना के भविष्य के लिए एक स्पष्ट रोडमैप पेश किया. उन्होंने 'ड्यूटी, ऑनर और नेशन फर्स्ट' पर चलने का संकल्प लिया. शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि उनके बलिदान से आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लेंगी. यह बयान न सिर्फ भावुक था बल्कि सेना की नई नेतृत्वशैली की झलक भी दिखाता है.

VIJAY – आधुनिक सेना का व्यापक एजेंडा

जनरल सेठ ने सुरक्षा वातावरण की बदलती चुनौतियों का सामना करने के लिए सेना के आधुनिकीकरण पर जोर दिया. उन्होंने रक्षा मंत्री के 'डेकेड ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन' मार्गदर्शन से प्रेरित होकर अपनी प्राथमिकताओं को VIJAY नाम में समेटा. यह एजेंडा सिर्फ शब्द नहीं बल्कि रणनीति है जो फ्यूचर वॉर के लिए सेना को तैयार करेगी. 

यह भी पढ़ें: टू-फ्रंट जाल में फंसेगा पाकिस्तान? इधर सिंधु नदी पर भारत से तनाव, उधर पीट रहा अफगानिस्तान

Gen Dhiraj Seth VIJAY formula

  • V यानी Vigilance and Readiness – सीमाओं पर सतर्कता और किसी भी खतरे का मुकाबला करने के लिए उच्च स्तर की तैयार. आजकल सीमा पर तनाव, आतंकवाद और हाइब्रिड युद्ध की चुनौतियां बढ़ रही हैं. इसलिए निरंतर निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया बेहद जरूरी है. 
  • I यानी Innovation and Transformation – सैन्य सिद्धांतों और तकनीक दोनों में इनोवेशन. ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और आधुनिक हथियारों को अपनाकर युद्धक्षेत्र के बदलते स्वरूप के अनुरूप खुद को ढालना होगा. 
  • J यानी Jointness and Integration – भारतीय थल सेना, भारतीय वायु सेना और नौसेना के बीच पूर्ण समन्वय. आधुनिक युद्ध अब एकल सेवा का नहीं बल्कि संयुक्त अभियानों का है. यह एकीकरण 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को भी मजबूत करेगा.
  • A यानी Aatmanirbharta – स्वदेशी हथियार, उपकरण और तकनीक पर निर्भरता. मेक इन इंडिया के तहत स्वावलंबी सेना बनाना रक्षा आयात को कम करेगा और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगा. 
  • Y यानी Yoddha First (योद्धा प्रथम) – सैनिक सबसे महत्वपूर्ण है. नए अग्निवीर से लेकर वरिष्ठ वेटरन तक हर योद्धा सेना की असली ताकत है. उनकी भलाई, प्रशिक्षण, कल्याण और सम्मान पर खास ध्यान दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बार-बार एयरस्ट्राइक... पाकिस्तान को क्यों खटक रहे ये तीन अफगानी प्रांत?

Advertisement

बदलते सुरक्षा परिदृश्य में क्या होना चाहिए?

आज विश्व में जियो-पॉलिटिकल तनाव बढ़ रहे हैं. चीन की सीमा पर चुनौतियां, पाकिस्तान से आतंकवाद और समुद्री क्षेत्र में खतरे मौजूद हैं. ऐसे में जनरल सेठ का जोर तकनीकी रूप से सक्षम, बहु-क्षेत्रीय (multi-domain) और संयुक्त सेना पर बिल्कुल सही समय पर है. VIJAY एजेंडा प्रधानमंत्री के दिए गए 'VIJAY' सिद्धांत से जुड़ता है, जो 'जय' से 'विजय' की ओर ले जाता है. 

पिछले थलसेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और पूर्व सेनाध्यक्षों के योगदान को स्वीकार करते हुए नए आर्मी चीफ ने निरंतरता बनाए रखने का संदेश दिया. यह सेना की परंपरा को मजबूत करता है. अग्निपथ योजना के तहत युवा सैनिकों को शामिल करने के साथ-साथ उनके कौशल विकास पर फोकस करना भविष्य के लिए अच्छा कदम है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement