scorecardresearch
 

UP: बांदा में ऑनर किलिंग, प्रेमी जोड़े पर कुल्हाड़ी से हमला फिर जिंदा जलाया

बांदा में एक लड़की के घरवालों ने प्रेमी जोड़े को पहले बुरी तरह मारा और इसके बाद जिंदा जला दिया. दोनों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

Advertisement
X
बांदा के पुलिस अधीक्षक और पुलिस अफसर (फोटो- Twiiter/bandapolice)
बांदा के पुलिस अधीक्षक और पुलिस अफसर (फोटो- Twiiter/bandapolice)

  • बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के करछा गांव की घटना
  • लड़की के घरवालों ने प्रेमी जोड़े को जिंदा जलाया

उत्तर प्रदेश के बांदा में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. एक लड़की के घरवालों ने प्रेमी जोड़े को पहले बुरी तरह मारा और इसके बाद जिंदा जला दिया. दोनों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मामला मटौंध थाना क्षेत्र के करछा गांव का है. भोला का गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवती ने बुधवार को भोला को मिलने के लिए अपने घर बुलाया था. इसकी भनक प्रेमिका के परिजनों को लग गई. आक्रोशित परिजनों ने दोनों की जमकर पिटाई की और कुल्हाड़ी से हमला किया. फिर उन्हें कमरे में बंद करके जिंदा फूंक दिया.

Advertisement

मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन इससे पहले बुरी तरह जल चुके प्रेमी जोड़े में पहले प्रेमी और बाद में प्रेमिका ने दम तोड़ दिया. डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

इस मामले में लड़की के घरवालों समेत 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें दो आरोपियों की गिरफ्तारी देर रात कर ली गई. जिला अस्पताल में देर रात पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा. खुद डीआईजी, एसपी और डीएम समेत भारी कई पुलिस अफसर जिला अस्पताल में मौजूद रहे.

बांदा रेंज के डीआईजी के. सत्यनारायण ने बताया कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे. इसी से आगबबूला लड़की के परिजनों ने उन्हें जिंदा जलाकर मार दिया. वहीं, लड़के के पिता ने बताया कि लड़के को धोखे से बुलाकर ऐसा किया गया.

Advertisement
Advertisement