scorecardresearch
 

कानपुर: 3 लग्जरी कार खड़ी करके गायब हुए 2 युवक, खोल ले गए नंबर प्लेट

तस्वीरों में 2 युवकों को बारी-बारी से 3 गाड़ियां खड़ी करते देखा गया. इसके बाद ये लोग गाड़ियों के नंबर प्लेट खोलकर साथ ले गए. पुलिस आशंका जता रही है कि इन तीनों गाड़ियों का संबंध कानपुर एनकाउंटर की घटना से हो सकता है. अब पुलिस सीसीटीवी के जरिए पूरी घटना की जांच कर रही है.

Advertisement
X
कानपुर में विकास दुबे के घर से बरामद लग्जरी कारें (फोटो-पीटीआई)
कानपुर में विकास दुबे के घर से बरामद लग्जरी कारें (फोटो-पीटीआई)

  • कानपुर में खड़ी 3 लग्जरी कारें किसकी है
  • कारें खड़ी करके गायब हुए 2 युवक
  • औरेया में भी मिली एक संदिग्ध कार

कानपुर में विकास दुबे की लग्जरी कारों की चर्चा के बीच 2 युवक 3 लग्जरी कारें खड़ी करके गायब हो गए हैं. ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. इस घटना ने पुलिस महकमे के बीच कई आशंकाओं को जन्म दे दिया है. आम पब्लिक भी इन तीन कारों को लेकर अलग अलग कयास लगा रही है.

कानपुर के विजयनगर तिराहा की घटना

पुलिस ने बताया कि ये घटना कानपुर के विजयनगर तिराहा के पास की है. यहां 3 लग्जरी गाड़ियां खड़ी करके 2 युवक गायब हो गए. सीसीटीवी टीवी में ये घटना रिकॉर्ड हो गई है.

नंबर प्लेट खोलकर ले गए युवक

तस्वीरों में 2 युवकों को बारी-बारी से 3 गाड़ियां खड़ी करते देखा गया. इसके बाद ये लोग गाड़ियों के नंबर प्लेट खोलकर साथ ले गए. पुलिस आशंका जता रही है कि इन तीनों गाड़ियों का संबंध कानपुर एनकाउंटर की घटना से हो सकता है. अब पुलिस सीसीटीवी के जरिए पूरी घटना की जांच कर रही है.

Advertisement

औरेया में मिली संदिग्ध कार

इस बीच यूपी के औरैया जिले के दिबियापुर इलाके में भी एक संदिग्ध कार मिली है. ये कार औरेया के एलजी गार्डन गेस्ट हाउस के पास मिली है. कार पर लखनऊ का नंबर है और इसकी ब्रांड फोर्ट की इको स्पोर्ट है. ये कार अमित दुबे नाम के किसी व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड है. सदर पुलिस इस संदिग्ध कार की जांच में जुट गई है.

बता दें कि पुलिस की जांच में विकास दुबे का अंतिम लोकेशन औरैया मिला है. इसके बाद पुलिस औरैया में विकास दुबे के संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है. औरैया जिले की सीमा मध्य प्रदेश से लगती है, पुलिस को शक है कि विकास दुबे एमपी भागने की कोशिश कर सकता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement