scorecardresearch
 

मदुरई: 1 करोड़ के प्रतिबंधित नोट बरामद, 4 लोग गिरफ्तार

नोटबंदी के बाद भी पुराने नोटों को इधर से उधर किया जा रहा है. लाख कोशिशों के बाद भी ऐसे नोट अभी तक लोगों के पास से बरामद हो रहे हैं. ताजा मामला तमिलनाडु का है.

Advertisement
X
पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है
पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है

नोटबंदी किए जाने के बाद पुराने नोट पूरी तरह से बंद कर दिए गए. उन्हें रखना कानूनन जुर्म हो गया. लेकिन बावजूद इसके अभी तक पुराने नोट पकड़े जाने का सिलसिला जारी है. ताजा मामला तमिलनाडु का है. जहां पुलिस ने करीब एक करोड़ के बरामद किए हैं.

जानकारी के मुताबिक राज्य के मदुरई जिले में पुलिस रोज की तरह वाहनों की चेकिंग कर रही थी. तभी दूर से एक सफेद रंग की इंडिका कार आती दिखाई दी. पुलिसकर्मियों को कार में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए.

car old note

लिहाजा पुलिस ने कार को रोक लिया. कार में चार लोग सवार थे. जब पुलिस ने कार की तलाश ली तो पुलिसकर्मी हैरान रह गए. दरअसल, कार की डिग्गी में एक सूटकेस रखा था, जिसमें एक करोड़ की कीमत वाले पुराने यानी भरे हुए थे.

Advertisement

पुलिस ने चारों आरोपियों को फौरन हिरासत में ले लिया और उनकी कार भी सीज कर दी. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर वे लोग ये पुराने नोट लेकर कहां और किसके पास जा रहे थे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement