scorecardresearch
 
BJP नेताओं की हत्या की जांच करेगी ATS

गुजरात में इस सप्ताह हुई दो प्रमुख बीजेपी नेताओं की हत्या के मामले में दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सात टीम बनाई है. इसके लिए राज्य के आतंकवाद निरोधक दस्ते की भी मदद ली जा रही है.

Advertisement
X
दोनों नेताओं को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी

बीजेपी की भरूच जिला इकाई के पूर्व अध्यक्ष शिरीष बंगाली और युवा मोर्चा के जिला महासचिव प्रग्नेश मिस्त्री को सोमवार की शाम कार्यालय के अंदर दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी.

एनडी चौहान ने बताया कि डीजीपी के निर्देशानुसार दोषियों को पकड़ने के लिए सात दल बनाए गए हैं. एटीएस के अधिकारी भी हमारे साथ हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए कार्य कर रहे हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement