scorecardresearch
 

अहमदाबाद से भुज जा रहे जवान की AK47 चोरी, जांच में जुटी पुलिस

अहमदाबाद से भुज जा रहे जवान की AK47 राइफल चोरी हो गई है. जवान ट्रेन में बैग रखकर सो गया और जब अगले दिन उठा तो बैग गायब था. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

सयाजीनगरी एक्सप्रेस से अहमदाबाद से भुज के लिए निकले भारतीय सेना के जवान के AK47 राइफल रखी बैग चोरी हो जाने से पूरे पुलिस तंत्र में सनसनी फैल गई है.

जवान की ओर से चोरी के इस मामले में गांधीधाम रेलवे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दिया है. भुज के आर्मी कैंप के पंजाब यूनिट-3 में ड्यूटी करने वाले लान्स नायक रणजीत सिंह सुखविंदर सिंह एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अहमदाबाद आए थे.

बुधवार रात वो अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से भुज के लिए ट्रेन से सफर कर रहे थे, लेकिन इसी बीच कुछ अज्ञात लोगों ने उनका बैग चोरी कर लिया. अगले दिन सुबह करीब 6 बजे जब उनकी नींद खुली तो उन्हें ख्याल आया कि उनका बैग उनकी सीट के पास नहीं है और वो चोरी हो गया है.

Advertisement

बैग के चोरी हो जाने पर लान्स नायक रणजीत सिंह काफी परेशान हो गए और काफी तलाशने के बाद भी उसे तलाश नहीं सके.

बाद में उन्होंने पुलिस में चोरी की एफआईआर दर्ज करवाते हुए लिखवाया कि बैग में 40 हजार रुपए कीमत की के साथ-साथ दो मोबाइल फोन, दो यूनिफॉर्म और कुछ कपड़ों के साथ एटीएम कार्ड भी था.

गांधी धाम रेलवे पुलिस के मुताबिक आमतौर पर ट्रेन सुबह करीबन 4 बजे के बीच कच्छ जिले में प्रवेश करती है. वैसे सामखियाली इलाके से लेकर गांधीधाम के बीच यह चोरी होने की आशंका के चलते कच्छ एसओजी औरर एलसीबी को इस मामले में जानाकारी दे दी गई है.

हालांकि गनीमत यह रही कि गायब हुए AK47 राइफल और बैग दोनों में कारतूस नहीं था.

Advertisement
Advertisement