scorecardresearch
 

छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी

बैतूल में एक आदिवासी छात्रा (18) से एक युवक जितेंद्र छेड़छाड़ किया करता था. इसी से तंग आकर उसने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. उसका शव कुएं में तैरता हुआ मिला.

Advertisement
X
मध्य प्रदेश के बैतूल की है घटना
मध्य प्रदेश के बैतूल की है घटना

मध्य प्रदेश के बैतूल में छेड़छाड़ से तंग आकर एक छात्रा ने कुएं में कूदकर जान दे दी. वह सुबह शौच के लिए घर से निकली थी. छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है. इस मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, पिपरिया निवासी आदिवासी छात्रा (18) कक्षा 12वीं की छात्रा थी. उसके साथ गुदगांव निवासी युवक जितेंद्र किया करता था. इसी से तंग आकर उसने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. उसका शव कुएं में तैरता हुआ मिला.

थाना प्रभारी डी.आर. बच्चन ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शनिवार की शाम जितेंद्र पिपरिया गया था. उसने उस दिन छात्रा के साथ की थी. आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

Advertisement

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement