scorecardresearch
 

दिल्लीः चाकू से गोदकर युवक की हत्या, थाने पर गुस्साए लोगों का हंगामा

दिल्ली में एक बीस वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. आरोपियों ने पहले युवक को बहाने से उसके घर से बुलाया और फिर उस पर चाकू से हमला कर दिया. जब परिजन खून से लथपथ युवक को अस्पताल लेजा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया.

Advertisement
X
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है

दिल्ली में एक बीस वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. आरोपियों ने पहले युवक को बहाने से उसके घर से बुलाया और फिर उस पर चाकू से हमला कर दिया. जब परिजन खून से लथपथ युवक को अस्पताल लेजा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया.

मामला साउथ ईस्ट दिल्ली के जैतपुर थाना इलाके का है. जहां बीती रात तकरीबन 8 बजे के आसपास उस समय सनसनी फैल गई, जब इलाके के रहने वाले 20 वर्षीय आसिफ नामक युवक को कुछ लोगों ने पहले तो घर से बुलाया और फिर उसे घायल कर दिया.

जब आसिफ को उसके परिवार वाले हॉस्पिटल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. उसके शरीर पर कई जगह चाकू से वार किए गए थे. परिवार वालों ने बताया कि कल आसिफ का कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था. जिसके बारे में आसिफ के परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत भी दर्ज कराई थी.

Advertisement

लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. घरवालों का आरोप है कि अगर पुलिस कल ही उनकी शिकायत पर कार्रवाई करती तो आज आसिफ जिंदा होता.

आसिफ की के बाद उसके घरवालों ने थाने पर जाकर हंगामा किया. इस दौरान पुलिस के खिलाफ लोगों ने अपने गुस्से का इजहार किया. बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर लोग वहां से हटे. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement