scorecardresearch
 

पहले चाकू से प्रेमिका का गला काटा फिर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश

राजस्थान के दौसा जिले में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी. हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया.

Advertisement
X
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

राजस्थान के दौसा जिले में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी. हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया.

मामला दौसा के कोतवाली थाना क्षेत्र का है. पुलिस जांच अधिकारी विश्मभर दयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कमालपुरा निवासी 19 वर्षीय दिलीप मीणा की एक के साथ दोस्ती थी. बीती रात लड़की दिलीप से मिलने गायत्री नगर स्थित उसके मकान पर आई थी.

इसी दौरान न जाने दोनों के बीच क्या बात हुई कि 19 वर्षीय प्रेमी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया और चाकू से गला काट कर उसकी हत्या कर दी. प्रेमिका को मौत के घाट उतारने के बाद दिलीप ने खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया

Advertisement

पुलिस जांच अधिकारी विश्मभर दयाल ने बताया कि मृतक लड़की के मामा शिवलाल ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 302, और पॉक्सो कानून की धारा 16-17 के तहत मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लेने के बाद जांच शुरू कर दी है.

उधर, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर की वजह जानना चाहती है.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement