scorecardresearch
 
दिल्ली: मेट्रो स्टेशन के पास हुई मुठभेड़, इनामी बदमाश गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली सोमवार तड़के सुबह गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी. दरअसल नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली पुलिस और दो बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश भागने में कामयाब रहा. पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है.

Advertisement
X
इसी जगह पर हुई थी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

मामला दिल्ली के साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट स्थित नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन इलाके का है. पुलिस को इनामी बदमाश अकबर उर्फ दानिश और आसिफ के इलाके में होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस पूरे दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई. खुद को घिरता देख दानिश और आसिफ ने पुलिस टीम पर कर दी.

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की. दोनों ओर से करीब 13 राउंड गोलियां चली. जिसके बाद पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि आसिफ वहां से भागने में कामयाब रहा. पुलिस ने दानिश पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था. फिलहाल पुलिस आसिफ की तलाश में इलाके में दबिश दे रही है.

Advertisement

गौरतलब है कि पुलिस को आशंका थी कि बदमाशों के पास हथियार हो सकते हैं. लिहाजा पुलिसकर्मी पहन कर बदमाशों को दबोचने के लिए निकले थे. एनकाउंटर के दौरान कई गोलियां पुलिसकर्मियों के जैकेट पर लगी थी. पुलिस के जवानों ने अगर बुलेट प्रूफ जैकेट न पहनी होती तो जवानों की जान पर बन आ सकती थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement