scorecardresearch
 

ओडिशाः अलकायदा का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम ने ओडिशा के कटक जिले से एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. जिसका संबंध अल कायदा के साथ हो सकता है.

Advertisement
X
पुलिस काफी समय से रहमान की फोन कॉल्स पर नजर रख रही थी
पुलिस काफी समय से रहमान की फोन कॉल्स पर नजर रख रही थी

ओडिशा के कटक जिले में एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है. उसका संबंध अल कायदा के साथ बताया जा रहा है.

यह गिरफ्तारी कटक के एक गांव पश्चिमकाछा से हुई. अब्दुल रहमान की गतिविधियों पर नजर रख रही थी. उसके फोन कॉल टैप किए जा रहे थे. पुलिस का शक अब यकीन में बदल चुका था.

दिल्ली पुलिस की एक टीम ने मंगलवार को कटक के गांव पश्चिमकाछा में छापा मारा और वहां से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस का दावा है कि संदिग्ध के संबंध आतंकी संगठन अल कायदा के साथ हैं. दिल्ली पुलिस की टीम काफी वक्त से उसके फोन कॉल पर नजर रख रही थी. जानकारी के मुताबिक अदालत में पेशी के बाद संदिग्ध को नई दिल्ली लाया जाएगा.

इनपुट- IANS

Advertisement
Advertisement