scorecardresearch
 

बकाया पैसा नहीं दिया तो कर लिया बच्चे का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार

एक किडनैपर ने अपने मालिक के बच्‍चे का अपहरण कर लिया.हालांकि कुछ ही घंटों में पुलिस ने बच्‍चे को किडनैपर के चंगुल से छुड़ा लिया है.

Advertisement
X
अारोपी की तस्‍वीर (फोटे-अरविंद ओझा)
अारोपी की तस्‍वीर (फोटे-अरविंद ओझा)

दिल्ली पुलिस ने एक तीन साल के बच्चे को मुरादाबाद से किडनैपर के चंगुल से छुड़ाया. अहम बात यह है कि किडनैपर और शिकायकर्ता के बीच पुरानी पहचान है.

दरअसल, 29 सितंबर को सरिता विहार थाने में इश्राफिल नाम का प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले एक शख्स ने अपने बेटे के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी.

इस शिकायत में बताया गया कि सरफोज नाम का एक शख्स 28 सितंबर को उसके घर रुका और सुबह उसके 3 साल के बेटे को लेकर चला गया. इसके बाद को आरोपी ने 7 लाख रुपये की फिरौती की कॉल की जिसके बाद पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की. परिवार को फोन फिरौती के लिए सरफोज मुरादाबाद से कॉल कर रहा था.

डिस्ट्रिक की एटीएस टीम ने सर्विलांस की मदद से टीम तैयार कर रात भर मुरादाबाद में लगाई और सुबह करीब 8 बजे जब सरफोज अपने कजि‍न के घर से भागने की फिराक में था.

Advertisement

आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद बताया कि वो शिकायकर्ता के यहां इलेक्ट्रीशियन का काम करता था. उसके 2 लाख रुपये बकाया थे. 28 सितंबर को वो पैसे लेने आया था लेकिन ने कुछ समय इंतजार करने के लिए कहा और वो दोस्ती के व्यव्हार से उसके घर रुक गया. सुबह जब सब काम में लगे थे वो इनके 3 साल के बच्चे को लेकर फरार हो गया. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बचा लिया गया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement