scorecardresearch
 

दिल्ली के हाईटेक चोरों को नहीं लगता डर, खुलेआम चोरी को देते हैं अंजाम

वारदात मंगलवार रात की है. बुराड़ी इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम है. इस शोरूम में मोबाइल से लेकर तमाम तरीके के महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान मौजूद हैं.

Advertisement
X
चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है
चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है

दिल्ली के चोर कितने हाईटेक हो चुके हैं इसका अंदाजा बुराड़ी की एक चोरी की वारदात से लगाया जा सकता है. यहां पर बदमाशों ने मोबाइल शोरूम के शटर को पहले काटा फिर उसके अंदर गए और नए मोबाइल बोरियों में भर ले गए.

मंगलवार रात की है. बुराड़ी इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम है. इस शोरूम में मोबाइल से लेकर तमाम तरीके के महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान मौजूद हैं. मंगलवार की रात करीब तीन बजे चार चोर शोरूम के पास पहुंचते हैं. ये शोरूम मेन रोड पर है, लेकिन चोरों को पुलिस का जरा भी डर नहीं है.

चोर अपने साथ शटर काटने का सामान लेकर आए थे. जिसकी मदद से चोरों ने देखते ही देखते शटर को काट डाला. इसके बाद चोर अंदर गए और बोरी में मोबाइल फोन भरे और उसे लेकर गायब हो गए. दुकान से सारे महंगे फोन गायब करने के बाद चोरों ने कैश से भरी तिजोरी भी तोड़ दी और उसमें रखा एक लाख कैश भी लूट लिए.

Advertisement

करीब आधे घंटे तक चोर आराम से की सड़क पर बेखौफ चोरी करते रहे. इस दौरान कोई उन्हें परेशान न करे इसके लिए आसपास जिनके घर थे उनकी बाहर से कुंडी लगा दी थी. पहचान छुपाने के लिए दो चोरों ने तो चेहरे पर रुमाल लगाया था, लेकिन बाकियों को इसका डर भी नहीं था. अब पुलिस सीसीटीवी से पहचान की कोशिश कर रही है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement