scorecardresearch
 
युवती से रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप में मौलाना गिरफ्तार

यूपी के मुजफ्फरनगर में रेप के आरोप में एक मौलाना को गिरफ्तार किया गया है. पीड़ित युवती का आरोप है कि मौलाना ने उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिया. आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था.

Advertisement
X
रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप में मौलाना गिरफ्तार

मामला मुजफ्फरनगर के चावला गांव का है. सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, मौलाना हफीज असलम ने साल 2013 में उसके साथ था और उसका अश्लील वीडियो बना लिया. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ यौन संबंध बनाने का दबाव डालने लगा.

सीओ ने बताया, इसी दौरान पीड़िता की शादी हो गई. शादी के बाद आरोपी मौलाना युवती के पति को वीडियो भेजने की धमकी देकर उस पर यौन संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा. युवती के इनकार करने के बाद तीन दिन पहले मौलाना ने उसके पति को भेज दिया.

Advertisement

जिसके बाद शनिवार को पीड़िता की शिकायत पर मौलाना हफीज असलम को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Advertisement
Advertisement