scorecardresearch
 

बिहारः जदयू विधायक का फरार पति गिरफ्तार

बिहार में थाने से फरार हुए जदयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल को पुलिस ने उनके तीन अन्य साथियों के साथ फिर से गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
X
अवधेश अपने साथियों के साथ थाने से फरार हो गए थे
अवधेश अपने साथियों के साथ थाने से फरार हो गए थे

बिहार की पूर्व मंत्री एवं जदयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल को उनके तीन अन्य सहयोगियों के साथ बुधवार को पूर्णिया जिला पुलिस ने नौगछिया पुलिस के साथ मिलकर इस्माईलपुर थाना अंतर्गत परबत्ता गांव से गिरफ्तार कर लिया. वह हत्या के मामले में फरार थे.

पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी ने बताया कि जेडीयू विधायक के पति को उनके तीन अन्य सहयोगियों मनीष कुमार, सुबोध मंडल और सौरभ कुमार के साथ बुधवार सुबह पडोसी जिला नौगछिया के इस्माईलपुर थाना अंतर्गत परबत्ता गांव से गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने बताया कि अवधेश और उनके इन सहयोगियों को पूर्णिया जिला पुलिस की विशेष टीमों ने परबत्ता गांव निवासी बासुकी मंडल के घर से गिरफ्तार किया है. अवधेश को पकडने के लिए की चार विशेष टीमें गठित की गयी थीं.

गौरतलब है कि अवधेश मंडल पर 30 मई वर्ष 2005 को पूर्णिया जिला के हाट थाना क्षेत्र निवासी चंचल पासवान की हत्या के गवाह और मृतक की पत्नी सोनिया देवी को धमकाने के आरोप में पुलिस ने अवधेश को गिरफ्तार किया था. उन्हें थाने के लॉकअप में रखा गया था लेकिन वे वहां से अपने कुछ सहयोगियों की मदद से फरार हो गए थे.

Advertisement

एसपी ने बताया कि गत 16 जनवरी को अपने एक अन्य सहयोगी छोटका अवधा के साथ अवधेश मंडल ने इस हत्याकांड की मुख्य गवाह सोनिया देवी के घर पहुंच कर उन्हें अदालत में गवाही नहीं देने और उनकी बात नहीं मानने पर जान से मार देने की धमकी दी थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement