scorecardresearch
 

8वीं की छात्रा से गैंगरेप... घर से बुलाकर ले गई थी सहेली, शराब पिलाकर 3 लड़कों से कराई दरिंदगी

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 8वीं की छात्रा से सहेली द्वारा नशीली शराब पिलाकर होटल में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरिंदे पीड़िता को बदहवास हालत में बाईपास पर फेंककर फरार हो गए, जिसे एक टोटो चालक ने बचाया. पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता महिला और होटल मैनेजर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार है. घटना से इलाके में भारी आक्रोश है.

Advertisement
X
(Photo: Representational)
(Photo: Representational)

पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. कक्षा 8 में पढ़ने वाली इस मासूम को उसकी ही एक सहेली ने झांसे में लेकर दरिंदों के हवाले कर दिया. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता महिला और होटल मैनेजर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है.

विश्वासघात और हैवानियत की खौफनाक साजिश
पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे बुदबुद इलाके की रहने वाली सिमरन तमांग नाम की युवती उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से ले गई थी. आरोप है कि एक चार पहिया वाहन के अंदर नाबालिग को जबरन नशीली दवा मिली शराब पिलाई गई.

जब बच्ची सुध-बुध खो बैठी, तो उसे दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित कविगुरु इलाके के एक होटल में ले जाया गया. वहां पहले से मौजूद राज मल्लिक, शेख अजारुद्दीन और उनके साथियों ने अचेत अवस्था में मासूम के साथ सामूहिक बलात्कार किया.

बाईपास पर लावारिस छोड़ा, टोटो चालक ने बचाया
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्ची को बुदबुद बाईपास के पास बदहवास और लाचार हालत में फेंककर फरार हो गए. शनिवार रात करीब 10:30 बजे एक ई-रिक्शा (टोटो) चालक ने बच्ची को इस हालत में देखा और सुरक्षित उसके घर पहुंचाया. परिजनों को जब इस खौफनाक साजिश का पता चला, तो उन्होंने तुरंत पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.

Advertisement

पीड़िता के पिता का बयान
पीड़िता के पिता ने कहा, 'सिमरन तमांग मेरी बेटी को घर से फुसलाकर ले गई थी. उसे नशीली दवा देकर बेहोश किया गया और राज मल्लिक, शेख अजारुद्दीन और एस.के. दास ने उसके साथ गैंगरेप किया. मेरी बेटी अभी अस्पताल में है. मैं मुख्यमंत्री से गुहार लगाता हूं कि इन दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और उन्हें मृत्युदंड (फांसी) दिया जाए.'

4 गिरफ्तार, फॉरेंसिक जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की टीम तुरंत एक्शन में आई. पुलिस कमिश्नर प्रणब कुमार ने बताया कि मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तार आरोपी सिमरन तमांग (साजिशकर्ता), दो नामजद आरोपी (राज मल्लिक और शेख अजारुद्दीन) और संबंधित होटल का मैनेजर.

ये हैं फरार
एक अन्य आरोपी (एस.के. दास) अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. कमिश्नर ने पुष्टि की है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है और फॉरेंसिक टीम ने होटल के कमरे व घटनास्थल से वैज्ञानिक सबूत और नमूने इकट्ठा कर लिए हैं.

बीजेपी नेता ने की 'एनकाउंटर' की मांग
इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर भारी आक्रोश है. पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे भाजपा नेता पारिजात गांगुली ने कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, 'एस.के. अजारुद्दीन, राज मल्लिक और सिमरन तमांग ने जो किया है, वह बर्दाश्त के बाहर है. ऐसे बलात्कारियों को जेल में बिठाकर मुफ्त की रोटियां नहीं तोड़नी चाहिए. अगर पुलिस ने इन्हें सुबह पकड़ा है, तो दोपहर या शाम तक इनका एनकाउंटर कर दिया जाना चाहिए ताकि अपराधियों में खौफ पैदा हो.'

Advertisement

हालांकि, पुलिस की भूमिका पर संतोष व्यक्त करते हुए गांगुली ने कहा कि पुलिस अपना काम मुस्तैदी से कर रही है और मुख्यमंत्री व पुलिस मंत्री ने दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालने की पूरी आजादी दी है. फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement