scorecardresearch
 

कार सीज, CCTV फुटेज जब्त... शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में अब तक क्या-क्या हुआ?

शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पुलिस ने एक कार को सीज कर दिया है. कथित तौर पर इसी कार ने चंद्रनाथ की कार को ओवरटेक कर रोका था, जिसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया था.

Advertisement
X
फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य (Photo: ITG)
फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य (Photo: ITG)

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले का मध्यमग्राम बुधवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा. हौसलाबुलंद बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं. चंद्रनाथ रथ को पांच गोलियां लगीं. रथ को आनन-फानन में उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक सिद्धनाथ गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और दावा किया कि हमलावरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा. पश्चिम बंगाल के डीजीपी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि घटना में उपयोग की गई कार सीज की गई है. इस गाड़ी का नंबर टेंपर्ड किया हुआ है.

डीजीपी ने मौके से फायर की हुई कार्टिलेज और लाइव बुलेट बरामद किए जाने की भी जानकारी दी और कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, स्थानीय गवाहों से भी जानकारी ली जा रही है. इसे के आधार पर हम जांच को आगे बढ़ाएंगे. पुलिस के मुताबिक चंद्रनाथ रथ की कार का दो गाड़ियां पीछा कर रही थीं.

यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर उबाल, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जाम किया हाईवे, TMC की मांग- CBI जांच हो

Advertisement

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कार और एक दोपहिया वाहन चंद्रनाथ रथ की कार का पीछा कर रहे थे. कार ने चंद्रनाथ की गाड़ी को ओवरटेक कर रोका और दोपहिया सवार बदमाशों ने उनपर फायर झोंक दिया. इसी कार को पुलिस ने सीज किया है. कार का नंबर सिलीगुड़ी का है, लेकिन पुलिस के मुताबिक यह नंबर टेंपर्ड है.

यह भी पढ़ें: बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के करीबी की हत्या, गाड़ी रुकवाकर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगा था. सूत्रों का कहना है कि करीब 10 राउंड फायरिंग हुई. पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि इस घटना का पैटर्न सुनियोजित हत्या की ओर इशारा करता है. फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए. इससे पहले, चंद्रनाथ रथ की हत्या से आक्रोशित बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement