scorecardresearch
 

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर उबाल, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जाम किया हाईवे, TMC की मांग- CBI जांच हो

शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद आक्रोशित बीजेपी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अस्पताल के बाहर जुट गए हैं. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया है.

Advertisement
X
बीजेपी ने चंद्रकांत रथ की हत्या के लिए टीएमसी पर लगाए आरोप (Photo: ITG)
बीजेपी ने चंद्रकांत रथ की हत्या के लिए टीएमसी पर लगाए आरोप (Photo: ITG)

पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हिंसा थम नहीं रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर में पटखनी देने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में हुई इस वारदात के बाद बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता उस अस्पताल के बाहर जमा हो गए, जिस अस्पताल में चंद्रनाथ को ले जाया गया है.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घटना के लिए टीएमसी को जिम्मेदार बताते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दोषियों पर बड़ी से बड़ी, जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की. घटना की जानकारी मिलते ही शुभेंदु अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए. शुभेंदु अधिकारी के भाई दिव्येंदु अधिकारी ने चंद्रनाथ रथ की हत्या को टार्गेट किलिंग बताया है.

शुभेंदु अधिकारी ने घटना को लेकर कहा है कि हम अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकते. उन्होंने कहा कि हमें ऐसा महसूस हो रहा है कि इस घटना के पीछे राजनीतिक कनेक्शन है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है. वहीं, बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह भी अस्पताल पहुंच गए थे.

अर्जुन सिंह ने घटना के लिए सीधे-सीधे टीएमसी पर आरोप लगाया और कहा कि दोषियों का एनकाउंटर होना चाहिए. बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता इस घटना के लिए सीधे-सीधे टीएमसी पर आरोप लगा रहे हैं. बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि टीएमसी चुनाव हारने के बाद अब यह मैसेज देना चाहती है कि हम कहीं भी कुछ भी करा सकते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बंगाल: दो सीटों पर जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, 10 दिन में छोड़ेंगे एक सीट

वहीं, टीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर घटना की कड़ी निंदा की है. टीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. टीएमसी ने घटना की जांच कोर्ट की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग कराते हुए कहा है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए.

यह भी पढ़ें: बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के करीबी की हत्या, गाड़ी रुकवाकर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिद्धनाथ गुप्ता ने कहा है कि जांच शुरू कर दी गई है. घटना में इस्तेमाल की गई कार सीज की गई है. उसका नंबर टेंपर्ड किया गया था. उन्होंने यह भी कहा कि मौके से फायर की गई गोली के कार्टेज बरामद किए गए हैं. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी ली जा रही है. डीजीपी ने दावा किया कि इस घटना में शामिल अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement