scorecardresearch
 

UP: मनचले की छेड़छाड़ से परेशान थी लड़की, शिकायत करने पर भी पुलिस ने नहीं लिया एक्शन, फिर...

महोबा जिले से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है. जहां पर छेड़छाड़ से परेशान लड़की ने खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि मृतक लड़की ने गांव के एक युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की.

Advertisement
X
छेड़छाड़ से परेशान लड़की ने की खुदकुशी
छेड़छाड़ से परेशान लड़की ने की खुदकुशी
स्टोरी हाइलाइट्स
  • छेड़छाड़ से परेशान लड़की ने की खुदकुशी
  • थाने में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
  • एसपी ने दिए थाना प्रभारी के खिलाफ जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है. जहां पर छेड़छाड़ से परेशान लड़की ने खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि मृतक लड़की ने गांव के एक युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की और युवक उसे लगातार उसे परेशान करता रहा. इससे परेशान होकर लड़की ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

छेड़छाड़ से परेशान लड़की ने की खुदकुशी  

मृतक लड़की के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को बचाने का प्रयास किया. लड़की के पिता ने बताया कि गांव का रहने वाला उदयभान नाम का युवक उनकी बेटी का रास्ता रोककर बार बार उसके साथ अश्लील हरकत करता था. जबरन उनकी लड़की पर कोर्ट मैरिज करने के लिए धमकाता था. जब हमने आरोपी के परिजनों से इसकी शिकायत की तो उन्होंने उल्टे ही हमारे साथ गाली-गलौज और गलत व्यवाहर किया.      

शिकायत करने भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई 

मृतक लड़की के पिता लेखराज ने बताया कि बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत महोबकंठ थाना में की थी. इसके अलावा पुलिस के उच्चाधिकारियों से भी इसके बारे में अवगत कराया था. एक माह बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया था. इससे परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है. 

Advertisement

एसपी ने दिया आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश 

वहीं इस मामले को एएसपी ने गंभीरता से लेते हुए एक टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं साथ ही थाना प्रभारी की लापरवाही को लेकर भी जांच की बात कही है. पुलिस का कहना है इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी. जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.  

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement