scorecardresearch
 

UP: मंदिर में पुजारी के बेटे ने लड़की को दिया लव लेटर, परिजनों ने गुस्से में पिता को पीटा

बदायूं के अलापुर में एक पुजारी के बेटे ने मंदिर में आई लड़की को लव लेटर दे दिया. लड़की ने इसकी शिकायत परिजनों से की. जिसके बाद परिजन गुस्से में मंदिर पहुंचे. पुजारी का बेटा वहां नहीं मिला तो उन्होंने पुजारी की ही पिटाई कर दी. साथ ही मंदिर में भी तोड़फोड़ की.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर.
सांकेतिक तस्वीर.
स्टोरी हाइलाइट्स
  • मंदिर आई लड़की को पुजारी के बेटे ने दे दिया लव लेटर
  • लड़की की शिकायत पर परिजनों ने कर दी पुजारी की ही पिटाई
  • पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक मंदिर के पुजारी की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. दरअसल, अलापुर थानाक्षेत्र के उपरैला में जाहरवीर देव का मंदिर है. यहां पुजारी के बेटे ने मंदिर में पूजा करने आई एक लड़की को लव लेटर दे दिया. जिसके बाद लड़की ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से कर दी.

परिजनों ने गुस्से में आकर पुजारी के बेटे को ढूंढा. लेकिन जब वह मंदिर में नहीं मिला तो लड़की के परिजनों ने उसके बदले पुजारी की ही बेरहमी से पिटाई कर डाली. यही नहीं, उन्होंने मंदिर में तोड़फोड़ भी की और देवी-देवताओं की कुछ प्रतिमाओं को भी नुकसान पहुंचाया. पीड़ित के भाई रमेश ने बताया कि पुजारी रामनिवास जब पूजा करने गया तो कुछ लोगों ने उसे घेर कर लोहे के सरिया से पीटा और मंदिर की मूर्तियां तोड़ दीं.

वहीं, लड़की की मां का कहना है कि उनकी बेटी अक्सर मंदिर जाया करती है. वहां पुजारी का बेटा कई बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है. काफी बार वह स्कूल जाते समय उसका पीछा भी करता है. लेकिन इस बार उसने सीधे उसे लव लेटर ही दे दिया. इसलिए हम यह सब बर्दाश्त नहीं कर पाए.

Advertisement

उधर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है. इसलिए दोनों ही पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement