scorecardresearch
 

Delhi पुलिस के हत्थे चढ़ा लॉरेंस गैंग का गुर्गा बॉबी कबूतर... मूसेवाला की रेकी और एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग केस में था वांटेड

Delhi पुलिस की स्पेशल सेल ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में रेकी करने वाले और दिशा पाटनी के घर फायरिंग के लिए हथियार मुहैया कराने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे बॉबी कबूतर को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
X
वांटेड गैंगस्टर महफूज उर्फ बॉबी कबूतर दिल्ली में धराया.(PHOTO:ITG)
वांटेड गैंगस्टर महफूज उर्फ बॉबी कबूतर दिल्ली में धराया.(PHOTO:ITG)

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट) ने कई सालों से फरार चल रहे कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के अहम गुर्गे महफूज उर्फ बॉबी कबूतर को गिरफ्तार कर लिया है. बॉबी न केवल सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की साजिश में शामिल था, बल्कि उसने बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर हुई फायरिंग के लिए हथियार भी मुहैया कराए थे. 

पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि बॉबी कबूतर ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले रेकी की थी. उसने मूसेवाला के मूवमेंट और रूट की जानकारी इकट्ठा की थी. यही जानकारी बाद में गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के हमलावरों तक पहुंचाई गई. गौरतलब है कि मई 2022 में दिनदहाड़े सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 

बॉबी कबूतर केवल पंजाब तक सीमित नहीं था, बल्कि उसने उत्तर प्रदेश के बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग मामले में भी अहम कड़ी का काम किया. जांच के मुताबिक, दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले शूटर्स को बॉबी ने ही विदेशी हथियार उपलब्ध कराए थे. इस मामले में शामिल दो शूटर्स पहले ही एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं, जबकि तीन गिरफ्तार हुए थे. बॉबी तब से ही फरार चल रहा था.

Advertisement

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट लंबे समय से बॉबी की उसकी तलाश में थी. बताया जा रहा है कि आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था और फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर पुलिस को चकमा दे रहा था. टेक्निकल सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर स्पेशल सेल ने उसे आखिरकार दबोच ही लिया.

फिलहाल पुलिस अपराधी से पूछताछ कर रही है कि विदेशों से हथियार मंगाने और दिशा पाटनी के घर फायरिंग कराने के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन था?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement