scorecardresearch
 

तीन लोगों की हत्या के बाद करोड़ों के सोने की लूट, ऐसे गिरफ्तार हुआ कुख्यात अपराधी

दिल्ली पुलिस ने करोड़ों के सोने की ज्वैलरी के लूट के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर तीन लोगों की हत्या के साथ तेलंगाना में एक ज्वैलर से चार किलोग्राम सोना लूटने का आरोप है. इस वारदात को अंजाम देने के दौरान उसने दो लोगों को गोली मार दी थी.

Advertisement
X
दिल्ली पुलिस ने करोड़ों के सोने की ज्वैलरी के लूट के मामले का पर्दाफाश कर दिया है. (सोर्स - Meta AI)
दिल्ली पुलिस ने करोड़ों के सोने की ज्वैलरी के लूट के मामले का पर्दाफाश कर दिया है. (सोर्स - Meta AI)

दिल्ली पुलिस ने करोड़ों के सोने की ज्वैलरी के लूट के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर तीन लोगों की हत्या के साथ तेलंगाना में एक ज्वैलर से चार किलोग्राम सोना लूटने का आरोप है. इस वारदात को अंजाम देने के दौरान उसने दो लोगों को गोली मार दी थी. इसके बाद फरार हो गया था. पहले भी उसने एक शख्स की हत्या की थी. 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम सुमित डागर है, जो कि दिल्ली का रहने वाला है. उसे एक हत्या के मामले में भगोड़ा घोषित किया गया था, क्योंकि उसने 30 मार्च, 2022 को अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं किया था. 1 मार्च, 2019 को सुमित डागर ने अपने चार साथियों के साथ एक पुरानी रंजिश के चलते दिल्ली में इमरान नामक शख्स की हत्या कर दी थी.

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमित गोयल ने बताया, "इमरान की हत्या के बाद सुमित को गिरफ्तार किया था, लेकिन अदालत से उसे पैरोल मिल गई थी. जेल से रिहा होने के बाद वो तेलंगाना चला गया. वहां अपने रिश्तेदारों के साथ रहने लगा. लेकिन इसी बीच उसने एक डकैती की साजिश रच डाली. 1 दिसंबर 2023 को उसने तेलंगाना में एक ज्वैलरी शॉप लूट ली.''

Advertisement

तीन करोड़ मूल्य के चार किलोग्राम सोने की लूट

आरोप है कि सुमित डागर ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर बंदूक की नोक पर करीब तीन करोड़ मूल्य का चार किलोग्राम सोना और नकदी लूट लिया. इस वारदात के दौरान उसने शॉप में मौजूद कर्मचारियों पर गोलियां चलाईं और दो अन्य आभूषण विक्रेता गोली लगने से घायल हो गए. लूट के बाद सभी फरार हो गए. इस मामले में तेलंगाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस से मदद मांगी थी.

आरोपी ने कबूला अपराध, साथियों की तलाश जारी

डीसीपी ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई थीं. इन टीमों ने रोहिणी के सेक्टर 34 में उसके ठिकाने की पहचान की और मंगलवार को उसे धर दबोचा. थाने में उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपराध कबूल कर लिया. वो दिल्ली और तेलंगाना में हत्या और सशस्त्र डकैती समेत छह मामलों में शामिल रहा है. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement