scorecardresearch
 

दिल्ली: NC नेता के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिर में गोली मारकर की गई थी त्रिलोचन सिंह की हत्या

त्रिलोचन को दो सितंबर को कनाडा जाना था, जहां उनका परिवार रहता था. इसके लिए वे दिल्ली पहुंचे थे. वे यहां जम्मू के रहने वाले हरप्रीत के घर रुके थे. लेकिन जब काफी दिनों तक कुछ पता नहीं लगा तो परिवार ने पहले जम्मू पुलिस को जानकारी दी और इसी तरह दिल्ली पुलिस तक बात पहुंची.

Advertisement
X
पुलिस को आशंका है कि 2 सितंबर को हुई थी त्रिलोचन सिंह की हत्या (फाइल फोटो)
पुलिस को आशंका है कि 2 सितंबर को हुई थी त्रिलोचन सिंह की हत्या (फाइल फोटो)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • त्रिलोचन को दो सितंबर को कनाडा जाना था, इसलिए वे दिल्ली पहुंचे थे
  • त्रिलोचन जिस दोस्त के यहां रुके, उसी पर हत्या का लगा आरोप

नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और जम्मू कश्मीर विधान परिषद के पूर्व सदस्य त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, नेशनल कांफ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह की हत्या गोली मारकर की गई थी. पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट में सिर में गोली लगने की बात सामने आई है. 

त्रिलोचन को दो सितंबर को कनाडा जाना था, जहां उनका परिवार रहता था. इसके लिए वे दिल्ली पहुंचे थे. वे यहां जम्मू के रहने वाले हरप्रीत के घर रुके थे. लेकिन जब काफी दिनों तक कुछ पता नहीं लगा तो परिवार ने पहले जम्मू पुलिस को जानकारी दी और इसी तरह दिल्ली पुलिस तक बात पहुंची.

कत्ल के बाद भी उसी घर में रहता रहा आरोपी

अभी तक की जांच के बाद पुलिस को लग रहा है कि त्रिलोचन सिंह की हत्या 2 सितंबर को की गई थी. इसके बाद हरप्रीत 7 सितंबर को उसी फ्लैट में रहता रहा. इससे पहले खुलासा हुआ था कि त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी हरप्रीत सिंह ने अपनी एक महिला मित्र को घटनास्थल यानी बसई दारापुर के फ्लैट पर बुलाया था.

Advertisement

आरोपी ने एक दोस्त को दी थी हत्या की जानकारी

इससे पहले खुलासा हुआ था कि आरोपी हरप्रीत सिंह खालसा ने कत्ल के बाद त्रिलोचन सिंह के एक करीबी को फोन किया था और उसे बताया था कि 'मैंने और हरमीत ने मिलकर त्रिलोचन सिंह की हत्या कर दी है, आकर लाश उठा लो.' फोन पर हत्या का गुनाह कबूल करने के बाद आरोपी ने नई दिल्ली इलाके में अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था. 


 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement