scorecardresearch
 
महाराष्ट्र: आईजी ने व्हाट्सएप पर दी खुदकुशी की धमकी

महाराष्ट्र के अमरावती में पुलिस विभाग के आईजी ने व्हाट्सएप के माध्यम से आत्महत्या करने की धमकी दी है. आईजी का धमकीवाला व्हाट्सएप मैसेज सूबे में वायरल हो रहा है. आईजी ने राज्य के पुलिस महानिदेशक पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है.

Advertisement
X
महाराष्ट्र पुलिस विभाग में इस मैसेज ने खलबली मचा दी है

महाराष्ट्र के अमरावती में आईपीएस अधिकारी विट्ठल जाधव पुलिस महानिरीक्षक यानि आईजी के पद पर तैनात हैं. हाल ही में उन्होंने एक मैसेज के माध्यम से खुदकुशी करने की धमकी दी है. उनके मैसेज से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है.

आईजी ने अपने व्हाट्सएप मैसेज में खुदकुशी करने की घमकी देते हुए राज्य के डीजीपी सतीश माथुर पर उन्हें परेशान करने का इल्जाम लगाया है. उनका आरोप है कि डीजीपी उन्हें मराठा होने के कारण परेशान कर रहे हैं.

इसी बात से आहत होकर वह खुदकुशी करने वाले हैं. उनका कहना है कि उनकी के लिए डीजीपी सतीश माथुर ही पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे. आईजी विट्ठल जाधव की इस धमकी विभाग में खलबली मच गई है.

Advertisement

आईजी जाधव का यह व्हाट्सएप मैसेज अब विभाग ही नहीं बल्कि बाहर भी वायरल हो रहा है. अभी तक इस संबंध में डीजीपी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है. यह मामला पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Advertisement
Advertisement