कोरोना वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर नाम- उम्र- जेंडर गलत है तो घबराएं नहीं, ऐसे करें ठीक
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए शुरू किए गए कोविन प्लेटफॉर्म पर सरकार ने एक अहम फीचर जोड़ा है. इसकी मदद से अगर आपके वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में नाम, उम्र या जेंडर को लेकर कुछ गलती हुई है तो आप खुद ही इसे ठीक कर सकते हैं.
Advertisement
X
इस फीचर से आसानी से वैक्सीन सर्टिफिकेट में हुई गलती को ठीक किया जा सकता है. (फाइल फोटो)
अगर आपके कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट नाम, उम्र या जेंडर गलत छप गया है, तो घबराइए मत, क्योंकि सरकार ने कोविन पोर्टल (Cowin) में एक अहम फीचर जोड़ा है. इस फीचर के जुड़ने के बाद लोग खुद-ब-खुद अपने वैक्सीन सर्टिफिकेट में हुई गलती को ठीक कर सकते हैं. अगर आपके वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में नाम, उम्र या जेंडर गलत छप गया है तो आप कोविन पोर्टल पर जाकर खुद से ही ठीक कर सकते हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विकास शील ने बताया कि कोविन प्लेटफॉर्म में एक नया फीचर जोड़ा गया है, जिसके बाद लोग खुद से ही अपने वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में हुई गलती को ठीक कर सकते हैं.
Now you can make corrections to your name, year of birth and gender on your Cowin vaccination certificates if inadvertent errors have come in. Go to and Raise an Issue.
— Aarogya Setu (@SetuAarogya)
आपको क्या करना होगा?
सबसे पहले आपको कोविन पोर्टल cowin.gov.in पर जाकर अपना मोबाइल नंबर डालकर लॉग इन करना होगा.
लॉग इन करने के बाद आपका पेज ओपन होगा. यहां ऊपर आपको 'Raise an Issue' पर क्लिक करना होगा.
इसके बाद आपको मेंबर सिलेक्ट करना होगा और उसके बाद 'Correction in Certficate' वाले चेकबॉक्स को सिलेक्ट करना होगा.
आखिर में आपको Name, Age और Gender पर क्लिक करके अपना सही नाम, उम्र या जेंडर डालकर सर्टिफिकेट ठीक कर सकते हैं.