scorecardresearch
 

Zerodha का बड़ा बदलाव... अब ₹5 लाख इंस्टेंट विड्रॉल, वीकेंड-हॉलिडे पर भी निकलेंगे पैसे

जेरोधा ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए इंस्टेंट विड्रॉल की लिमिट ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दी है. इस सुविधा का समय भी बढ़ाकर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कर दिया गया है. खास बात है कि अब वीकेंड और मार्केट हॉलिडे पर भी बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा.

Advertisement
X
जेरोधा ने इंस्टेंट विड्रॉल की सीमा बढ़ाकर ₹5 लाख की, समय सीमा शाम 6 बजे तक बढ़ाई. (File Photo)
जेरोधा ने इंस्टेंट विड्रॉल की सीमा बढ़ाकर ₹5 लाख की, समय सीमा शाम 6 बजे तक बढ़ाई. (File Photo)

अगर आप जेरोधा (Zerodha) के जरिए शेयर बाजार में निवेश करते हैं और जरूरत पड़ने पर अपने ट्रेडिंग अकाउंट से पैसा बैंक खाते में ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. ब्रोकरेज कंपनी ने तुरंत निकासी (Instant Withdrawal) की लिमिट बढ़ा दी है. अब ग्राहक एक दिन में ₹2 लाख के बजाय ₹5 लाख तक तुरंत निकाल सकेंगे. इतना ही नहीं, इस सुविधा का समय भी बढ़ा दिया गया है.

अब इसका इस्तेमाल सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा सकेगा. खास बात यह है कि वीकेंड और शेयर बाजार की छुट्टियों में भी यह सुविधा मिलेगी. जेरोधा के को-फाउंडर और सीईओ नितिन कामथ ने 3 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 2024 में इंस्टेंट विड्रॉल की सुविधा शुरू होने के बाद से कंपनी करीब ₹1 लाख करोड़ के पेआउट प्रोसेस कर चुकी है. यह सुविधा ग्राहकों के लिए पूरी तरह मुफ्त है.

नितिन कामथ ने क्या बताया?

नितिन कामथ ने X पर लिखा, 'हमने तुरंत निकासी की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दी है. अब यह सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक, वीकेंड और मार्केट हॉलिडे पर भी उपलब्ध है. 2024 से हमने करीब ₹1 लाख करोड़ के इंस्टेंट पेआउट प्रोसेस किए हैं और यह सुविधा पूरी तरह मुफ्त है.' नई व्यवस्था के तहत ग्राहक एक दिन में एक ही इंस्टेंट विड्रॉल रिक्वेस्ट डाल सकेंगे. इस एक रिक्वेस्ट के जरिए कम से कम ₹100 और अधिकतम ₹5 लाख निकाले जा सकते हैं.

Advertisement

Zerodha में तुरंत पैसा कैसे निकालें?

जेरोधा की इंस्टेंट विड्रॉल सुविधा के जरिए ग्राहक अपने ट्रेडिंग अकाउंट से पैसा सीधे अपने प्राइमरी लिंक्ड बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं. इसके लिए सामान्य निकासी प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार नहीं करना पड़ता.

इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए ये स्टेप फॉलो करें:

1. अपने जेरोधा अकाउंट में लॉग इन करें.
2. Funds सेक्शन में जाएं.
3. Instant Withdrawal का विकल्प चुनें.
4. जितनी रकम निकालनी है, वह दर्ज करें.
5. रिक्वेस्ट को कन्फर्म कर दें.

यह सुविधा सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध है. शनिवार-रविवार और मार्केट हॉलिडे पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा.

किन शर्तों का रखना होगा ध्यान?

इंस्टेंट विड्रॉल की बढ़ी हुई लिमिट का मतलब यह नहीं है कि ट्रेडिंग अकाउंट में दिख रहा पूरा पैसा तुरंत निकाला जा सकता है. इसके लिए कुछ शर्तें भी हैं.

  • जिस दिन ट्रेडिंग अकाउंट में पैसा जमा किया गया है, उसी दिन उस रकम को इंस्टेंट विड्रॉल के जरिए नहीं निकाल सकते.
  • ओपन पोजिशन और पेंडिंग ऑर्डर के बाद खाते में पर्याप्त निकासी योग्य बैलेंस होना जरूरी है.
  • शेयर बेचने से मिली रकम पर सेटलमेंट के नियम लागू होते हैं. इसलिए बिक्री के तुरंत बाद पूरी रकम निकाल पाना जरूरी नहीं है.
  • कुछ सेल ट्रांजैक्शन, जैसे योग्य इक्विटी कैश-एंड-कैरी (CNC) और मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी (MTF) के सेल ऑर्डर पर अलग नियम लागू होते हैं.

एक और जरूरी बात यह है कि अगर आपकी इंस्टेंट विड्रॉल रिक्वेस्ट फेल हो जाती है, तो आप उसी दिन दूसरी इंस्टेंट रिक्वेस्ट नहीं डाल पाएंगे. ऐसी स्थिति में आपको रेगुलर विड्रॉल का विकल्प इस्तेमाल करना होगा.

Advertisement

रेगुलर निकासी की लिमिट भी ₹5 लाख है?

नहीं. ₹5 लाख की सीमा सिर्फ इंस्टेंट विड्रॉल सुविधा के लिए है. इसका मतलब यह नहीं है कि जेरोधा के ग्राहक एक दिन में अधिकतम ₹5 लाख ही निकाल सकते हैं. अगर आपको इससे ज्यादा रकम निकालनी है, तो आप रेगुलर विड्रॉल सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं. जेरोधा के सपोर्ट डॉक्यूमेंट के मुताबिक, ग्राहक इसके कंसोल (Console) प्लेटफॉर्म से ₹5 करोड़ तक की निकासी रिक्वेस्ट डाल सकते हैं. इससे ज्यादा रकम निकालने के लिए ब्रोकरेज के पास सपोर्ट टिकट उठाना होगा. हालांकि, रेगुलर निकासी में पैसा सामान्य प्रोसेसिंग शेड्यूल के मुताबिक बैंक खाते में ट्रांसफर होता है. इसमें इंस्टेंट विड्रॉल की तरह सुबह 9 से शाम 6 बजे वाली समय-सीमा लागू नहीं होती.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement