scorecardresearch
 

Gold-Silver Price Crash: बड़ी गिरावट... झटके में ₹2 लाख पर आई चांदी, सोना भी इतना सस्‍ता

सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट आई है, क्‍योंकि कच्‍चे तेल की कीमतें अचानक से 112 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी हैं. इस गिरावट के कारण चांदी 2 लाख रुपये प्रति किलो के बेहद करीब पहुंच गई है.

Advertisement
X
सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट. (Photo: AI Generated)
सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट. (Photo: AI Generated)

मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में दिसंबर फ्यूचर के लिए सोने और चांदी के भाव में बहुत बड़ी गिरावट देखी जा रही है. रात 8 बज फ्यूचर सिल्‍वर के प्राइस में करीब 8000 रुपये की गिरावट देखी गई, जबकि सोने के दाम में 2500 रुपये की गिरावट आई है. 

आम दिनों में MCX पर सोने-चांदी में ऐसी गिरावट देखी नहीं जाती है, लेकिन गुरुवार को अचानक से यह गिरावट आई है. फ्यूचर गोल्‍ड-सिल्‍वर में गिरावट का ये असर शुक्रवार को भारतीय बाजार में दिखाई दे सकता है. 

खैर, MCX पर गुरुवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 2500 रुपये टूटकर 1,43,600 रुपये पर है. वहीं चांदी की बात करें तो दिसंबर फ्यूचर के लिए सिल्‍वर प्राइस करीब 8300 रुपये गिरकर 2 लाख 500 रुपये पर आ गई. सोने-चांदी में यह गिरावट सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि ग्‍लोबल स्‍तर पर बना हुआ है. 

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी का भाव 
ग्‍लोबल स्‍तर पर सोने की कीमत 1.82 फीसदी टूटकर 4,074.37 डॉलर प्रति औंस पर कारोबर कर रही है. वहीं चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है, जो झटके में 4 फीसदी से ज्‍यादा टूटकर 55.408 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है. 

Advertisement

अचानक से क्‍यों आई सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट? 
आज गिरावट की बड़ी वजह कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, महंगाई की चिंता और अमेरिका में ब्याज दरें ऊंची बने रहने की आशंका है. मिडिल ईस्‍ट में तनाव बढ़ने के बावजूद सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर पर्याप्त समर्थन नहीं मिला है. क्‍योंकि इसके पीछे 3 बड़े फैक्‍टर काम कर रहे हैं. 

1. कच्‍चे तेल के दाम में उछाल 
होमुर्ज पर तनाव के बाद अब जंग सऊदी तक पहुंच चुका है. हूतियों द्वारा सऊदी पर कई हमले किए गए हैं. उधर, लाल सागर वाला रास्‍ता भी बंद है, जिस कारण से सऊदी का तेल मार्केट में आ नहीं पा रहा है. ऐसे में कच्‍चे तेल की कीमतें 112 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी है. 

2. अमेरिकी फेडरल बैंक रेट पर चिंता 
बाजार को उम्मीद है कि अक्टूबर की बैठक में फेड दरें स्थिर रख सकता है, लेकिन दिसंबर में बढ़ोतरी की संभावना पर दांव लगाया जा रहा है. 

3. अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्‍ड यील्ड में बढ़ोतरी
दो साल के अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड एक सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच चुकी है. इससे निवेशकों के लिए बॉन्ड जैसे ब्याज देने वाले विकल्प आकर्षक हुए और सोने पर दबाव बढ़ चुका है. 

Advertisement

(नोट- किसी भी तरह के धातु में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement