सोना और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई. एमसीएक्स पर कारोबार शुरू होते ही चांदी 5,370 रुपये टूटकर 2,03,798 रुपये प्रति किलो पर आ गई. वहीं, वायदा सोना 1,768 रुपये सस्ता होकर 1,44,311 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करने लगा. चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से 2 लाख रुपये से ज्यादा नीचे आ चुकी है, जबकि इस सप्ताह सोने की कीमत में भी लगातार गिरावट देखने को मिली है.