scorecardresearch
 

Smart Investing: 20 साल में 10 गुना पैसा, सिंपल है गणित... 1 से 5 करोड़ रुपये के लिए करना होगा इतना निवेश

Investment Tips: एक करोड़ रुपये का आंकड़ा छूना हर मध्यमवर्गीय परिवार का सपना होता है. लेकिन इसे हासिल करने के लिए आपको बहुत बड़ी रकम एक साथ निवेश करने की जरूरत नहीं है.

Advertisement
X
अब 5 करोड़ रुपये भी जुटाना भी आसान है. (Photo: AI)
अब 5 करोड़ रुपये भी जुटाना भी आसान है. (Photo: AI)

सिर्फ 20 साल में 10 गुना हो जाएगा पैसा, एक मिडिल क्लास इंसान आसानी से 5 करोड़ रुपये तक जुटा सकता है. सुनने में यह किसी चमत्कार जैसा लग सकता है. लेकिन यह कोई जादू नहीं, बल्कि वित्तीय दुनिया की सबसे शक्तिशाली ताकत है, जिसे आम बोल-चाल में Power of Compounding कहा जाता है. 

दरअसल, अगर आपका लक्ष्य 1 करोड़ से 5 करोड़ रुपये तक है, तो आपको इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए सिर्फ 20 साल तक धैर्य रखना होगा. जिसके बाद आप इसे आसानी से हासिल कर लेंगे. इसके लिए सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) सबसे बेहतरीन और अनुशासित रास्ता है.

20 साल में 10 गुना पैसा कैसे?
क्या आपको पता है कि बिना किसी बड़े जोखिम के सिर्फ 12% के औसत सालाना रिटर्न के हिसाब से आप 20 साल में अपने पैसे को 10 गुना कर सकते हैं. जब आप म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए निवेश करते हैं, तो आपको केवल आपके मूलधन पर ही ब्याज नहीं मिलता, बल्कि ब्याज पर भी ब्याज मिलता है. इसे ही कंपाउंडिंग कहते हैं.

अगर आप 20 साल तक लगातार निवेश करते हैं और मान लेते हैं कि आपको सालाना औसतन 12% का रिटर्न मिलता है, जो कि लंबी अवधि में भारतीय इक्विटी म्यूचुअल फंड्स के लिए एक बेहद सामान्य और व्यावहारिक रिटर्न है. पिछले करीब तीन दशक में ऐसा रिटर्न निवेशकों को मिला है. 

Advertisement

एक उदाहरण से समझते हैं... 

अगर आप 20 साल में कुल 10 लाख जमा करते हैं, तो 12% सालाना रिटर्न के हिसाब से 20वें साल के अंत में आपके फंड की कुल वैल्यू लगभग 1 करोड़ के आसपास पहुंच जाएगी. यानी आपका कुल निवेशित पैसा 10 गुना बढ़ गया. इसके अलावा अगर आप हर महीने महज 10 हजार रुपये की SIP करते हैं, तो उसपर 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 20 साल में कुल 92 लाख रुपये मिलेंगे. अब अगर रिटर्न 12 फीसदी से थोड़ा ज्यादा मिल जाता है, तो फिर 1 करोड़ रुपये आसानी से बन जाएगा. 

20 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड कैसे बनाएं?
एक करोड़ रुपये का आंकड़ा छूना हर मध्यमवर्गीय परिवार का सपना होता है. इसे हासिल करने के लिए आपको बहुत बड़ी रकम एक साथ निवेश करने की जरूरत नहीं है. आपको मासिक SIP लगभग 10,000 रुपये करना होगा. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि आपने अपनी जेब से सिर्फ 24 लाख रुपये लगाए, लेकिन कंपाउंडिंग की वजह से आपको 76 लाख रुपये ब्याज के तौर पर मिलेगा. 

20 साल में 5 करोड़ रुपये का फंड कैसे बनाएं?
अगर आपकी आय अच्छी है और आपके वित्तीय लक्ष्य बड़े हैं, जैसे समय से पहले रिटायरमेंट, या बच्चों की विदेश में पढ़ाई तो 5 करोड़ रुपये का फंड भी 20 साल में मुमकिन है. 

Advertisement

मंथली SIP: लगभग 50 हजार रुपये
निवेश की अवधि: 20 वर्ष
अनुमानित रिटर्न: 12% सालाना
आपका कुल निवेश: 1.20 करोड़ रुपये
अनुमानित वेल्थ गेन (ब्याज): लगभग 3.80 करोड़ रुपये

20 साल के बाद कुल फंड: लगभग 5 करोड़ रुपये.

अगर 50,000 की मासिक SIP एक बार में शुरू करना मुश्किल लग रहा हो, तो आप 'स्टेप-अप SIP' का विकल्प चुन सकते हैं, जिसमें आप हर साल अपनी सैलरी बढ़ने के साथ निवेश की राशि को 10% बढ़ा देते हैं. इससे और भी कम शुरुआती रकम से 5 करोड़ का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

SIP की असली ताकत समझिए...

कंपाउंडिंग का असली फायदा उन्हें मिलता है जो बाजार को समय देते हैं. 25 साल की उम्र में शुरू की गई 5,000 रुपये की SIP, 35 साल की उम्र में शुरू की गई 10,000 रुपये की SIP से कहीं बड़ा फंड बनाकर दे सकती है.

बता दें, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. जब मार्केट गिरे, तब भी SIP को बंद न करें, क्योंकि मंदी के समय आपको उतने ही पैसों में अधिक 'म्यूचुअल फंड यूनिट्स' मिलती हैं, जो तेजी आने पर बंपर मुनाफा देती हैं.

शुरुआती 5 से 10 सालों में आपको अपना फंड बहुत धीरे बढ़ता हुआ दिखेगा. लेकिन 15वें से 20वें साल के बीच का जो सफर होता है, उसमें वेल्थ क्रिएशन की रफ्तार रॉकेट जैसी हो जाती है. 

Advertisement

गौरतलब है कि 12 फीसदी का रिटर्न कोई काल्पनिक आंकड़ा नहीं है, बल्कि भारतीय शेयर बाजार ने पिछले करीब तीन दशक में इससे बेहतर प्रदर्शन ही किया है. SIP की ताकत यह है कि यह आपके निवेश को महंगाई से आगे निकलने की क्षमता देती है. आज ही अपने बजट के अनुसार 1 करोड़ से 5 करोड़ रुपये तक लक्ष्य लेकर एक छोटे से अमाउंट से शुरुआत कर अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बना सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement