scorecardresearch
 

Post Office की धांसू स्कीम, रिक्स 'जीरो'... एक बार निवेश, फिर हर महीने कमाई पक्की

Post Office की सेविंग स्कीम्स में किए गए निवेश को रिस्क फ्री माना जाता है, क्योंकि इनमें सुरक्षा की गारंटी सीधे सरकार लेती है. इसके साथ ही इनमें ब्याज भी जोरदार दिया जाता है.

Advertisement
X
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में एफडी से ज्यादा ब्याज. (Photo: ITG)
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में एफडी से ज्यादा ब्याज. (Photo: ITG)

अगर आप अपनी बचत (Savings) को ऐसी जगह लगाने का प्लान कर रहे हैं, जहां निवेश सुरक्षित रहने के साथ ही रिटर्न भी शानदार मिले, तो इस लिहाज से पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित स्मॉल सेविंग स्कीम आपके बेहद काम आ सकती है. इनमें एक है पोस्‍ट ऑफिस मंथली इनकम स्‍कीम (POMIS), जो रेग्युलर इनकम की गारंटी देती है. इसमें सिर्फ एक बार निवेश (One Time Investment Scheme) करना होता है. 

सरकार की सुरक्षा, रिस्क जीरो 
Post Office Schemes को जो बात सबसे पॉपुलर बनाती है, वो है कि ये Zero Risk Scheme होती हैं. इसमें किए गए किसी भी छोटे-बढ़े निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. पोस्ट ऑफिस एमआईएस स्कीम खासकर रिटायर्ड लोगों और उन लोगों द्वारा ज्‍यादा पसंदी की जाती है, जो बाजार से जुड़े रिस्‍क के बिना रेगुलर इनकम चाहते हैं और ये स्कीम आपकी मंथली इनकम को पक्की कर देती है. 

सरकार दे रही जबर्दस्त ब्याज
PO MIS योजना के तहत सरकार की ओर से 7.4 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रही है और इसका पेमेंट मंथली बेसिस पर किया जाता है. आप इस सरकारी स्कीम में महज 1000 रुपये के शुरुआती निवेश के साथ अकाउंट ओपन करा सकते हैं. इसके साथ ही ज्वाइंट खाता भी खुलवा सकते हैं. आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ अप्लाई कर सकते हैं.

Advertisement

कितना कर सकते हैं एकमुश्त निवेश?
मंथली इनकम की गारंटी देने वाली इस पोस्ट ऑफिस MIS अकाउंट के तहत लिमिट की बात करें, तो एक व्यक्ति एकमुश्क सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये और ज्‍वाइंट खाते में मैक्सिमम 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकता है. इसके बाद ब्याज से होने वाली कमाई आपको मिलनी शुरू हो जाएगी. इस स्कीम में मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है. 

हर महीने होगी इतनी कमाई
अब कमाई का कैलकुलेशन करें, तो ये बेहद आसान है. अगर आप पोस्‍ट ऑफिस की मंथली सेविंग स्‍कीम में ज्वाइंट खाते में 15 लाख रुपये एकमुश्त निवेश करते हैं तो आपको करेंट इंटरेस्‍ट रेट 7.4% के हिसाब से मंथली 5 साल तक 9,250 रुपये मिलेंगे. अगर मैच्योरिटी तक ब्याज से होने वाली कमाई को देखें, तो ये 5.55 लाख रुपये होगी. 

अगर ऐसा किया, तो होगा घाटा 
पोस्ट ऑफिस की इस वन टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम में ब्याज से होने वाली कमाई को मंथली, तिमाही, छमाही या सालाना भी लिया जा सकता है. हालांकि, इसका पूरा फायदा लेने के लिए स्कीम को मैच्योरिटी पीरियड तक चालू रखना जरूरी है, क्योंकि इससे पहले अगर खाता क्लोज कराते हैं, तो आपको घाटा हो सकता है. 

इसके लिए तय किए गए नियमों (PO MIS Rules) को देखें, तो खाता खुलने के 1 से 3 साल के भीतर क्लोज कराने पर मूलधन का 2% कटेगा. वहीं तीन से पांच साल के बीच क्लोज कराने पर 1% राशि कटेगी. मैच्योरिटी से पहले खाताधारक के निधन पर अकाउंट क्लोज कर सकते हैं और जमा राशि नॉमिनी की दी जाती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement