scorecardresearch
 

Shankh Mitra Profile: कोलकाता से नाता... कौन हैं शंख मित्रा? रोज 28 करोड़ कमाई, एलॉन मस्क के बाद सबसे ज्यादा सैलरी

Highest Paid CEO: शंख मित्रा हर महीने लगभग 645 करोड़ रुपये और रोजाना करीब 21 करोड़ रुपये कमाते हैं. ग्लोबल लिस्ट में टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलॉन मस्क 158 बिलियन डॉलर के पैकेज के साथ पहले स्थान पर हैं.

Advertisement
X
एलॉन मस्क के बाद सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले बने शंख मित्रा. (Photo: AI)
एलॉन मस्क के बाद सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले बने शंख मित्रा. (Photo: AI)

एलॉन मस्क (Elon Musk) की खूब चर्चा होती है, दुनिया में सबसे अमीर हैं, सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है. लेकिन एलॉन मस्क से ठीक पीछे यानी दूसरे नंबर पर भारतीय मूल के CEO का डंका दुनिया में बज रहा है.

कोलकाता से निकलकर इस शख्स से पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है, आज दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पैकेज लेने वाले दूसरे CEO बन गए हैं, पहले पायदान पर एलॉन मस्क हैं. 

शंख मित्रा की सैलरी कितनी है?
दरअसल भारतीय मूल के बिजनेस लीडर शंख मित्रा (Shankh Mitra) अमेरिकी अखबार 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की S&P 500 कंपनियों के CEOs की ताजा रिपोर्ट के बाद अचानक सुर्खियों में आ गए हैं. उनकी सैलरी की जमकर चर्चा हो रही है.

शंख मित्रा अमेरिका की बड़ी हेल्थकेयर और सीनियर सिटीजन हाउसिंग से जुड़ी रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) कंपनी वेलटॉवर (Welltower) के CEO हैं. रिपोर्ट के अनुसार उनका कुल सालाना कंपनसेशन पैकेज 821 मिलियन डॉलर (करीब 7,750 करोड़ रुपये अधिक) आंका गया है.

इस हिसाब से शंख मित्रा हर महीने लगभग 645 करोड़ रुपये और रोजाना करीब 21 करोड़ रुपये कमाते हैं. अब आप सोच सकते हैं, जिनकी हर दिन की कमाई 21 करोड़ रुपये हो, उनकी चर्चा क्यों नहीं होगी. शंख मित्रा का जन्म साल 1981 में हुआ था. इस हिसाब से फिलहाल उनकी उम्र लगभग 45 वर्ष है.

Advertisement

हालांकि शंख मित्रा को यह पूरी रकम नकद नहीं मिलती है. उनके पैकेज का लगभग 99% हिस्सा स्टॉक ग्रांट यानी शेयर्स के रूप में है. जिसके लिए कंपनी ने कुछ नियम तय किए हैं. इसका आधा हिस्सा उन्हें तब मिलेगा जब वे 2031 तक कंपनी में बने रहेंगे, और बाकी का आधा हिस्सा तब मिलेगा जब कंपनी अगले 5 वर्षों में 45% की मार्केट ग्रोथ दर्ज करेगी और प्रमुख स्टॉक इंडेक्स को पछाड़ देगी. 

एलॉन मस्क से क्यों हो रही है तुलना?
शंख मित्रा की एलॉन मस्क से तुलना किसी बिजनेस राइवलरी के कारण नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे महंगे वर्किंग एग्जीक्यूटिव्स की रैंकिंग की वजह से हो रही है. ग्लोबल लिस्ट में टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलॉन मस्क 158 बिलियन डॉलर के पैकेज के साथ पहले स्थान पर हैं.

एलॉन मस्क के बाद अब दुनिया में सबसे बड़ा पे-पैकेज पाने वाले CEO शंख मित्रा बन गए हैं. इन्होंने दुनिया की कई दिग्गज टेक और फाइनेंस कंपनियों के CEOs को पीछे छोड़ दिया है. 

शंख मित्रा का भारत से गहरा नाता
शंख मित्रा का भारत से सीधा संबंध है. वे भारतीय मूल के हैं और उनका जन्म से लेकर शुरुआती पढ़ाई-लिखाई तक पश्चिम बंगाल में हुई है. उन्होंने कोलकाता की प्रतिष्ठित जादवपुर यूनिवर्सिटी से 'इंस्ट्रूमेंटेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग' में अपनी Bachelor of Engineering की डिग्री पूरी की थी. 

Advertisement

इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद वे उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए, जहां उन्होंने कोलंबिया बिजनेस स्कूल से अप्लाइड वैल्यू इन्वेस्टिंग में MBA किया. अमेरिका में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्राइसवॉटरहाउसकूपर्स (PwC) से की और बाद में फिडेलिटी, सिटाडेल और मिलेनियम पार्टनर्स जैसी बड़ी वित्तीय संस्थाओं में काम किया. साल 2016 में वे वेलटॉवर कंपनी से जुड़े और अपनी बेहतरीन रणनीतियों व डेटा-आधारित फैसलों के दम पर अक्टूबर 2020 में कंपनी के सर्वोच्च पद (CEO) तक पहुंचे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement