scorecardresearch
 

केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान

केंद्र सरकार की कैबिनेट ने जुलाई महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के लिए मंजूरी दे दी है. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 3 फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मंजूरी दी गई है. अब अक्‍टूबर की सैलरी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों का एरियर भी आएगा. इस बढ़ोतरी से सरकार के ऊपर खर्च 10,016 करोड़ रुपये का होगा.

Advertisement
X
सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान. (Photo: PTI)
सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान. (Photo: PTI)

लंबे समय से केंद्रीय कर्मचारियों को इंतजार था कि सरकार दिवाली पर उन्‍हें महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है. अब कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. सरकार के इस फैसले से करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा. त्‍यौहार के मौके पर यह तोहफा उनके लिए एक बड़ी आर्थिक मदद होगी. 

अश्विनी वैष्‍णव ने कैबिनेट का यह फैसला सुनाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख से ज्‍यादा पेंशनर्स को दिवाली का यह तोहफा दिया है.  इसके साथ ही मंत्री ने 29200 करोड़ रुपये के अन्‍य फैसलों की भी जानकारी दी. उन्‍होंने बताया कि कैबिनेट ने मैन्‍युफैक्‍चरिंग को प्रमोट करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये, स्‍पोर्ट्स गूड्स मैन्‍युफैक्‍चरिंग के लिए 1800 करोड़ रुपये और ग्राम विकास योजना के तहत करीब 7400 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है.

महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी 

दिवाली से ठीक पहले कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मंजूरी देकर सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 3 फीसदी बढ़ोतरी की मंजूरी दी गई है. अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़कर 60 से 63 फीसदी हो चुका है, जो 1 जुलाई से प्रभावी होगा. इसका मतलब है कि जुलाई से जोड़कर अक्‍टूबर तक का बकाया एकसाथ कर्मचारियों और पेंशनर्स के अकाउंट में भेजा जाएगा.  

Advertisement

सरकार के इस फैसले पर केंद्र सरकार के खजाने पर बड़ा असर होगा, करी‍ब 10,016 करोड़ रुपये का भार आएगा.  इस बढ़ोतरी के साथ ही कर्मचारियों को जुलाई से जोड़कर 4 महीने का एरियर भी दिया जाएगा. यह एरियर कर्मचारियों की अक्‍टूबर सैलरी के साथ आएगी. 

कितनी बढ़ सकती है सैलरी? 
सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में अच्‍छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. अगर आपकी बेसिक सैलरी 18000 रुपये है, तो हर महीने 540 रुपये का इजाफा होगा. वहीं 30 हजार रुपये की बेसिक सैलरी पर 900 रुपये मंथली बढ़ोतरी होगी. 50 हजार रुपये की बेसिक सैलरी पर महंगाई भत्ते में 1500 रुपये का इजाफा होगा. 

कितना मिलेगा एरियर? 

जुलाई से अभी तक जोड़ें तो अक्‍टूबर को लेकर कुल चार महीने का एरियर होगा. यानी कि चार महीने का महंगाई भत्ता कर्मचारियों और पेंशनर्स को एकसाथ अक्‍टूबर की सैलरी के साथ जोड़कर मिलेगा. 

  • अगर आपकी बेसिक सैलरी 18000 रुपये है तो 2160 रुपये एरियर अक्‍टूबर की सैलरी के साथ मिलेगा. 
  • 30 हजार रुपये बेसिक सैलरी है तो 3600 रुपये एरियर जोड़कर अक्‍टूबर की सैलरी के साथ भेजा जाएगा. 
  • अगर 50 हजार रुपये बेसिक सैलरी है तो 6000 रुपये एरियर मिलेगा. 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement