scorecardresearch
 

Gold-Silver Rate Fall: महीने के पहले दिन बिखरी चांदी... ₹6000 सस्ती, सोना 1900 रुपये सस्ता

Gold-Silver Rate Fall: जुलाई महीने की शुरुआत सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट के साथ हुई है. MCX पर दोनों कीमती धातुओं का दाम ओपनिंग के साथ ही धड़ाम नजर आया.

Advertisement
X
जुलाई के पहले ही दिन बिखरा सोना-चांदी का भाव. (Photo: Reuters)
जुलाई के पहले ही दिन बिखरा सोना-चांदी का भाव. (Photo: Reuters)

सोना-चांदी की कीमतों में जुलाई महीने के पहले दिन बड़ी गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोनों कीमती धातुएं सस्ती हुई हैं. एक ओर जहां कमोडिटी मार्केट में चांदी की वायदा कीमत बुधवार को 6000 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हो गई, तो वहीं एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव भी झटके में 1900 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा कम हो गया. 

चांदी खुलते ही इतनी फिसली
MCX पर कीमती धातुओं में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. चांदी की बात करें, तो 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली ये कीमती धातु बीते कारोबारी दिन मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद 2,28,563 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी और बुधवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही ये गिरकर  2,22,522 रुपये पर आ गई. 1 Kg Silver Price में 6,041 रुपये की गिरावट आई. 

जून महीने में खूब टूटी चांदी
जहां जुलाई महीने की शुरुआत में ही चांदी का वायदा भाव धराशायी नजर आया है, तो वहीं इससे पिछले जून महीने में तमाम उतार-चढ़ाव के बाद भी ये कीमती धातु जमकर टूटी थी. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मई महीने के आखिरी कारोबारी दिन 1 किलो चांदी की कीमत 2,74,696 रुपये थी, जो कि जून के आखिरी कारोबारी दिन 30 तारीख को 2,28,563 रुपये पर क्लोज हुई. इस हिसाब से देखें, तो चांदी पिछले महीने में 46,133 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई. 
 
सोना आज अचानक इतना सस्ता
चांदी के बाद अब बात करें, एमसीएक्स पर सोने के वायदा भाव की, तो ये भी 1 जुलाई 2026 को मार्केट ओपन होने के साथ ही तेजी से फिसला है. 5 अगस्त की एक्सपायरी वाला सोना बीते कारोबारी दिन 1,42,531 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और बुधवार को अचानक गिरकर 1,40,609 रुपये पर ओपन हुआ. यानी एक ही दिन में ये कीमती पीली धातु 1922 रुपये सस्ती (Yellow Metal Cheaper) हो गई. 

Advertisement

पिछले महीने Gold Rate में गिरावट
अगर बीते जून महीने में सोने की वायदा कीमत में आई गिरावट पर गौर करें, तो ये भी चांदी की तरह ही तेजी से फिसला था. बीते 29 मई को 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,60,911 रुपये था, लेकिन पूरे महीने इसकी कीमत में उथल-पुथल देखने को मिली और कभी ये तेज रफ्तार से भागता दिखा, तो कभी धड़ाम नजर आया. महीने के अंत में 30 जून को सोने की वायदा कीमत 1,42,531 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई और इस हिसाब से सोना 18,380 रुपये सस्ता हुआ

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement