हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत (Saving) करता है और उसे ऐसी जगह निवेश (Investment) करने का प्लान करता है, जहां रिटर्न जोरदार मिले. इस लिहाज से फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD Schemes खासी पॉपुलर हो रही हैं, क्योंकि तमाम बैंक निवेश पर तगड़ा ब्याज जो ऑफर कर रहे हैं. यही नहीं सीनियर सिटीजंस के लिए अलग से बेनेफिट दिए जाते हैं, कुछ बैंक एफडी पर उन्हें 8 फीसदी से ज्यादा धांसू ब्याज ऑफर कर रहे हैं.
सीनियर सिटीजंस को ज्यादा फायदा
एफडी पर ब्याज देने के मामले में बड़े बैंकों के बजाय स्मॉल फाइनेंस बैंक ज्यादा पसंद किए जाते हैं, क्योंकि उनके ज्यादा ब्याज ऑफर किया जाता है. खासतौर पर 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के निवेशकों को एफडी पर अतिरिक्त ब्याज का लाभ मिलता है.
पहला बैंक: सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
इस लिस्ट में पहला नाम है सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryodaya Small Finance Bank) का, जहां पर वरिष्ठ नागरिकों को एफडी कराने पर 8.05% तक का इंटरेस्ट रेट दिया जा रहा है. ये ब्याज दर पांच साल के टैन्योर वाली एफडी के लिए ऑफर की जा रही है.
दूसरा बैंक: जना स्मॉल फाइनेंस बैंक
वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर तगड़ा ब्याज ऑफर करे के मामले में लिस्ट में अगला नाम है, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank) का, जहां भी उन्हें मोटा इंटरेस्ट रेट मिल रहा है. जना बैंक सीनियर सिटीजंस को अपने यहां पांच साल की अवधि वाली एफडी पर सावधि जमा पर 8% ब्याज की पेशकश कर रहा है.
तीसरा बैंक: उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
फिक्स्ड डिपॉजिट पर जोरदार ब्याज देने वाले बैंकों की लिस्ट में अगला नंबर आता है उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) का, जहां पर फिक्स डिपॉजिट कराने (FD) कराने पर 7 फीसदी से अधिक ब्याज दिया जा रहा है. बैंक ने खासतौर पर सीनियर सिटीजंस के लिए ब्याज की दरें 7.7% तक तय की हैं.
FD को लेकर RBI अलर्ट
एफडी को लेकर बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने एक ड्राफ्ट रूल प्रस्तावित किया है. बीते दिनों आई रिपोर्ट के मुताबिक, इसके तहत अब आपके फिक्स डिपॉजिट और बैंक डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज को अधिक लचीला बनाया जाएगा. बैंक मनमाने तरीके से ब्याज दर नहीं दे सकते हैं और पहले से ही उन्हें अपने वेबसाइट पर ब्याज दरों के बारे में जानकारी देनी होगी. अगर ये नियम लागू होते हैं तो FD निवेशकों के लिए अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना आसान हो जाएगा.
(नोट- किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)